-
बॉलीवुड के पॉप किंग दलेर मेहंदी अपने भाई मीका सिंह के साथ कपिल शर्मा के शो पर आए। काफी लंबे समय बाद दोनों भाई एक साथ किसी शो में दिखाई दिए। जहां मीका हमेशा विवादों में रहते हैं वहीं दलेर खुद को मीडिया से दूर रखते हैं।
-
मीका और दलेर अपने अपकमिंग गाने सोनियो को प्रमोट करने के लिए शो पर आए थे। इस गाने में श्रद्धा पंडित ने भी अपनी आवाज दी है।
-
दोनों भाईयों ने कपिल के शो पर पहली बार सोनियो परफॉर्म किया।
-
मीका को उनके गाने सावन में लग गई आग से सफलता मिली थी। दलेर को उनके 90 के दशक के हिट गानों के लिए जाना जाता है।
-
दलेर मेहंदी और मीका सिंह कपिल शर्मा के शो पर आए। दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में काफी बातें बताई। इसी बीच मीका और राखी के kiss विवाद पर भी चर्चा की गई।
-
मीका इस घटना से इतने प्रेरित हुए कि उन्होंने मीट ब्रदर्स के साथ मिलकर एक गाना बनाया था। जिसका टाइटल था- ऐ भाई तूने पप्पी क्यों ली?
