-
CTET Sept Exam Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए 17 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी करेगा। एग्जाम 18 सितंबर 2016 को होंगे। बोर्ड ने कक्षा एक से आठ तक के अध्यपाक पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

CTET Sept Exam Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Download CTET September 2016 admit card’ लिंक पर क्लिक करें। वहां अपने रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और आपका एडमिट कार्ड आपके सामने स्क्रीन पर होगा। -
CTET Sept Exam Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे प्रिंट कर लें। प्रिंट करने के बाद एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। कई बार गलत जानकारी भी पब्लिश हो जाती है। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि एग्जाम में जाते वक्त एडमिट कार्ड साथ में जरूर लेकर जाएं, वरना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
-
CTET Sept Exam Admit Card: पेपर दो चरणों मे होगा। पहले पेपर में क्लास 1 से 5 तक के टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। वहीं दूसरे पेपर में कक्षा 6 से आठ तक के टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। अगर कोई उम्मीदवार दोनों के एप्लाई किया है तो उसे दोनों पेपर देने होंगे।

CTET Sept Exam Admit Card: पहला पेपर सुबह 9.30 बजे से 12 बजे और दूसरा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को एग्जाम शुरू होने से 90 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। 9.30 के बाद रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। -
CTET Exam Admit Card: सीबीएसई की ओर से कंडक्ट किए जाने वाला CTET एग्जाम सेंट्रल स्कूल्स जैसे (केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय व तिब्बती स्कूलों आदि) एवं संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्विप समूह, लक्षद्वीप, दमन-दीव, दादरा नगर हवेली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण में नियुक्ति के लिए आयोजित किया जाता है।