-
Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के कारण 3 मई तक हुए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण कई लोगों पर खाने-पीने तक का संकट आ गया है। हालांकि सरकारें जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने की हरसंभव कोशिश कर रही। कुछ गैर सरकारी संस्थाएं और लोग भी मजबूरों लोगों की मदद में जुटे हैं। ऐसे ही लोगों में एक नाम है मशहूर एक्टर प्रकाश राज का। प्रकाश राज की संस्था प्रकाश राज फाउंडेशन दिन-रात जरूररतमंदों की मदद में लगी हुई है।(All Photos: Prakash Raj Twitter)
-
प्रकाश राज ने हाल ही में एक ट्वीट कर बताया कि उनके पैसे धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर हैं। फिर भी वह पीछे नहीं हटेंगे। उधार मां कर भी काम को जारी रखूंगा।
-
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं पैसे दोबारा कमा लूंगा..बस ये मनवता और लोग बचने चाहिए।
-
प्रकाश राज के प्रयासों और उनके सेवाभाव की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है।
-
प्रकाश राज की संस्था कोरोना से जंग में जुटे डॉक्टर्स और पुलिसवालों की भी मदद में लगी है।
-
प्रकाश राज ने इस मुश्किल समय में कुछ लोगों को भी साथ रखा है जिससे उनकी भी कमाई हो जाए और लोगों तक आसानी से मदद भी पहुंच सके।
-
प्रकाश राज ने बेंगलुरू में गोदाम बनाया है जिसमें राहत सामग्री रखी गई है। यहीं से लोगों तक मदद पहुंच रही है।
-
प्रकाश राज निजी तौर पर अपने फाउंडेशन के कामों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई मदद से छूट ना जाए।