-
वक्त के साथ-साथ भारतीय शादियों में काबी बदलाव आया है। लोग अब प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने लगे हैं। ये प्री-वेडिंग फोटोशूट आपको शादी के मौके पर देखने को जरूर मिल जाएंगे। लेकिन कुछ कपल्स अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट को यूनिक बनाने के लिए कई एक्सपेरिमेंट करते हैं। (Photos Source: @oyevivekk/twitter)
-
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्री-वेडिंग फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है। ये फोटोशूट देखने में शायद आपको थोड़ा अजीब लगे। दरअसल, इस फोटोशूट में कपल ने सांप को भी शामिल किया है।
-
पहली फोटो को देखने पर पता चलता है कि युवती एक घर के पास टहल रही होती है, तभी अचानक उसे एक कोबरा दिखाई देता है। सांप को देखने के बाद लड़की डर जाती है और स्नेक रेस्क्यू टीम को फोन करती है।
-
फोन करने के बाद लड़की की कॉल रिसीव करने पर दो युवक एक स्कूटी पर आते हैं।
-
लड़की भी रेस्क्यू टीम के उन लड़कों को वह जगह दिखाती है, जहां उसने कोबरा देखा था।
-
लड़की फिर सांप वाली जगह पर रेस्क्यू टीम के एक लड़के को ले जाती है।
-
सांप को रेस्क्यू टीम का यह लड़का पकड़ लेता है।
-
फिर वह सांप को बॉक्स में बंद कर देता है।
-
लड़की यह सब नजारा देख कर इंप्रेस हो जाती है।
-
सांप को रेस्क्यू करने के बाद वो लड़का बॉक्स को स्कूटी पर रख देता है और खुद भी बैठ जाता है। इसके बाद लड़की को देख कर मुस्कुराते हुए वह उसे फोन करने का इशारा करता है।
-
अगली फोटो में लड़की भी मुस्कुराते हुए उस लड़के को विदा करती नजर आती है।
-
वहीं, अगली फोटो में वह लड़की मुस्कुराते हुए फोन पर किसी से बात करते नजर आती है।
-
दूसरी तरफ रेस्क्यू टीम का वह लड़का भी फोन पर बाते करते दिखाई देता है, जिसने सांप को पकड़ा था।
-
दरअसल, ये दोनों एक दूसरे से ही बात कर रहे हैं। बात करते करते इन दोनों को प्यार हो जाता है और इस तरह से दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है।
-
आखिरी फोटो में दोनों हाथों में हाथ डाले बाग में चलते दिखते हैं और पीछे से सांप उन्हें देखता रहता है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और लोग इस पर बहुत ही मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इन तस्वीरों को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, ‘नाग ने बना दी जोड़ी’। लोगों का कहना है इन दोनों की जोड़ी सांप ने ही बनाई है।
(यह भी पढ़ें: गुलाब जामुन संग अंचार खाते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, जानिए दूसरे एक्टर्स के अजीब फूडिंग हैबिट्स)
