-

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस से फैली महामारी को देखते हुए समूचे भारतवर्ष को लॉकडाउन कर दिया गया है। कुछ जगहों पर तो लॉकडाउन को कर्फ्यू में तब्दील कर दिया गया है। 14 अप्रैल तक लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। आम इंसान से लेकर मशहूर हस्तियां तक इस लॉकडाउन का सम्मान करते हुए अपने घरों में ही कैद हैं। लॉकडाउन में कुछ जानी-मानी हस्तियां बर्तन साफ करते दिख रही हैं तो कुछ झाड़ू लगाते हुए। इस खाली समय में कुछ शख्सियतें अपने शौक को भी जी रही हैं। देखें तस्वीरें:
-
दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ गायक भी हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरी में सैकड़ों गाने गाए हैं। लॉकडाउन के बीच वह अपने गाने-बजाने के शौक को पूरा कर रहे हैं। हाल ही में मनोज तिवारी ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने फॉलोअर्स को गाना सुनाया औऱ उनसे कोरोना से अपने बचाव की अपील भी की।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ घर में झाड़ू लगाती दिख रही हैं। दरअसल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने अपने घर पर काम करने वालों नौकरों को भी छुट्टी दे दी है। ऐसे में कैटरीना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह खुद झाड़ू लगाती दिख रही हैं।
-
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की पेंटिंग के लिए दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। वह लॉकडाउन में घर पर रहते हुए अपने इस शौक को जी रहे हैं।
-
कार्तिक आर्यन ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बर्तन साफ करते देखे जा सकते हैं।
-
क्रिकेटर शिखर धवन ने एक फनी वीडिय़ो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था जिसमें वह कपड़ें धोने से लेकर टॉयलेट साफ करने तक का काम कर रहे हैं।