-

अकसर चर्चा में रहने वाले थाइलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्ण (King Maha Vajiralongkorn) ने कोरोना का संकट झेल रहे देश और अपने लोगों को बीच मझधार में छोड़ जर्मनी चले गए हैं। राजा ने जर्मनी के होटल ग्रैंड सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया है। राजा ने इसके लिए जर्मन सरकार से खास दर्ख्वास्त की थी जिसे मान ली गई।
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा के साथ होटल में 20 महिलाएं औऱ ढेर सारे नौकर रहेंगे। हालांकि इस बारे में जानाकारी अभी समाने नहीं आई है कि राजा के साथ उनकी पत्नी भी साथ रहेंगी या नहीं।
-
कोरोना वायरस की महामारी झेल रहे थाइलैंड को इस तरह से छोड़ राजा के विदेश चले जाने पर वहां की जनता में आक्रोश है।
-
राजा की आलोचना करने पर 15 साल के जेल की सजा होने के बावजूद भी लोग सोशल मीडिया में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। थाइलैंड में कोरोना 1245 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
राजा महा वजिरालोंगकोर्ण साल 2016 में अपने पिता की मौत के बाद से गद्दी पर हैं। -
राजगद्दी संभालने से ठीक पहले राजा वाजिरालोंगकोर्न ने अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी रचा ली थी। इससे पहले भी उनकी तीन पत्नियां थीं।
-
फिलहाल थाइलैंड की नई रानी हैं सुथिदा तिदजई। राजा वाजिरालोंगकोर्न अपनी पहले की तीनो पत्नियों को तलाक दे चुके हैं। बता दें कि सुथिदा राजा के सिक्यॉरिटी यूनिट में कमांडर थीं। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था।
-
(सभी तस्वीरें- रॉयटर्स)