-
Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) है। 15 अप्रैल के आगे भी इस लॉकडाउन के बढ़ने की प्रबल संभालना है। लॉकडाउन ने लोगों को अपने घर पर परिवार के साथ समय बिताने का मौका दे दिया है। फिल्म स्टार्स भी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक्ट्रेस कृति सेनन भी मुंबई में अपने घर पर बहन और मां-पापा के साथ लॉकडाउन का समय काट रही हैं। इस लॉकडाउन के बीच कृति सेनन के घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
-
शुरुआती दिनों में कृति सेनन मुंबई में किराए के मकान में रहती थीं। लेकिन 2014 में उन्होंने अपना खुद का फ्लैट खरीद लिया।
-
इस फ्लैट में कृति के साथ उनकी छोटी बहन नुपूर भी रहती हैं। नुपूर सेनन अक्षय कुमार के साथ 'फिलहाल' गाने में नजर आ चुकी हैं।
-
कृति सेनन के घर का इंटीरियर डिजाइन फेमस डिजाइनर प्रियंका मेहरा ने किया है।
-
लॉकडाउन में अपने घर से कृति सेनन आए दिन तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
-
कृति की बहन नुपूर भी फ्लैट के अंदर की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
-
(Photos: Kriti Sanon Instagram)
