-

Coronavirus Outbreak: कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं डॉक्टर्स, नर्स औऱ जरूरी सेवाओं में लगे लोग दिन-रात इस संक्रमण से निपटने में लगे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा ने भी कोरोना पीड़ितों की सेवा के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। शिखा फिल्म कांचली में नजर आ चुकी हैं।
-
शिखा मल्होत्रा ने बीएमसी के साथ मिलकर कोरोना पीड़ितों की सेवा का जिम्मा उठाया है। वह बतौर नर्स मुंबई में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
-
दरअसल फिल्मों में आने से पहले शिखा मल्होत्रा ने नर्सिंग का कोर्स किया था। उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कुछ समय प्रैक्टिस भी की है।
-
कोरोना की महामारी के बीच शिखा अपने नर्सिंग की पढ़ाई का इस्तेमाल करते हुए लोगों की मदद को आगे आई हैं। बीएमसी ने उन्हें अप्रूवल लेटर भी जारी कर दिया है।
-
शिखा मल्होत्रा को मुंबई के जोगेश्वरी स्थित बाला साहेब ट्रॉमा हॉस्पिटल में आइसोलेशन वॉर्ड की जिम्मेदारी दी गई है।
-
बता दें किफिल्म कांचली में शिखा ने काम किया था। फिल्म तो सफल नहीं रही लेकिन शिखा के काम को काफी सराहा गया था।
-
कांचली में शिखा के साथ मशहूर एक्टर संजय मिश्रा भी थे। फिल्म का निर्माण किया था अनूप जलोटा ने।