-
Coronavirus को लेकर दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है। चीन से निकले इस वायरस ने दुनियाभर में करीब 3000 लोगों से ज्यादा लोगों को मौत की नीद सुला चुका है। भारत में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 28 पुष्ट मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इससे पहले 12 देशों के यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी। कोरोना वायरस के जैसे ही कई खतरनाक वायरस पर फिल्में बी बन चुकी हैं। जब ये फिल्में पर्दे पर आईं तो इसने दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर एक नजर:
-
Quarantine 2 Terminal: साल 2011 में आई इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे ऐक खतरनाक वायरस की चपेट में कुछ लोग आ जाते हैं। ये वायरस संक्रमित इंसान को हत्यारा बना देता था। फिल्म में दिखाया गया था कि प्लेन में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों पर इस जानलेवा वायरस का हमला हो जाता है। प्लेन में उन्हें बाकी पैसेंजर्स से अलग रखने की जद्दोजहद पर बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
-
Contagion: इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक खतरनाक वायरस चीन से अमेरिका पहुंचता है और 25 लाख लोगों की जान ले लेता है। पूरी दुनिया में ये वायरस 2.5 करोड़ लोगों को मार डालता है। फिल्म में इसी वायरस से निपटने और उसका इलाज ढूंढ़ने को कहानी के तौर पर दिखाया गया है।
VIRUS: साल 2018 में निपाह वायरस पर बेस्ड मलयालम फिल्म 'वायरस' काफी चर्चित हुई थी। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर भी मौजूद है। स फिल्म में पार्वती, तोवीनो थॉमस और आसिफ अली जैसे सितारे नजर आए थे जो इस वायरस का इलाज ढूंढ़ने के लिए अपने जान की बाजी लगा देते हैं। -
Flu: इस कोरियन फिल्म में कोरोना की तरह ही एक डेडली वायरस की कहानी दिखाई गई थी। ये वायरस अपने शिकार को 36 घंटों के अंदर ही खत्म कर देता था।
-
Ibola Syndrome: इस फिल्म में इबोला वायरस से संक्रमित एक अपराधी की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये शख्स जानबूझकर तमाम दूसरे लोगों को इस वायरस का शिकार बना देता है। कई लोगों को इस शख्स के पागलपन के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
