-
Coronavirus का खौफ पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। दुनिया के 70 देश इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। चीन से निकले इस वायरस ने अब तक 3,123 लोगों जिंदगी लील ली है।वहीं 91,783 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है। भारत भी इस वायरस से अछूता नहीं रहा है। अब तक यहां पर 29 केस सामने आए हैं, जिनमें से तीन का इलाज हो गया है और बाकी के इलाज की प्रक्रिया जारी है। फिल्म स्टार सलमान खान ने इस कोरोना वायरस पर रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है।
-
54 वर्षीय सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- नमस्कार…हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब कोरोनावायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो।
-
सलमान खान का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। लोग सलमान के फिजिकल फिटनेस की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि भाईजान के पास जाने से पहले कोरोना भी सौ बार सोचेगा। लोग लिख रहे हैं कि इस उम्र में भी कोई शख्स इतना फिट कैसे दिख सकता है।
-
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रौशन कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों में ग्लव्स पहने स्पॉट हुए थे।
-
रितिक के अलावा 'बाहुबली' एक्टर प्रभास को भी मुंह पर मास्क पहने देखा गया था।
-
कोरोना वायरस का खौफ आम इंसानों के साथ ही संसद में भी देखने को मिला। पार्लियामेंट में भी सांसद हाथ मिलाने से पहले हाथों में सैनेटाइजर लगा रहे हैं।
-
बता दें कि इस खतरनाक वायरस के कारण सबसे ज्यादा लोगों की मौत चीन में हुई है।
-
चीन में इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए उद्योगों को अस्थायी तौर पर जबकि स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
