-
भारत ने सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोरोना वैक्सीन (Covid-19) को देश में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। भारत सरकार ने सबसे पहले सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दी। विश्व में वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) हैं। पिछले कुछ समय से अदार की पत्नी नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) भी चर्चा में हैं। आइए जानें उनके बारे में कुछ बातें:
-
नताशा पूनावाल सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। साथ ही वह एक मशहूर सोशल सेलिब्रिटी भी हैं।
-
नताशा पूनावाला का जन्म साल 1981 में पुणे में हुआ था। पुणे यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद वह विदेश चली गईं।
-
इंगलैंड मेंलंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री ली। यहीं उनकी मुलाकात अदार पूनावाला से हुई। हालांकि इससे पहले वह एक बार गोवा में विजय माल्या की पार्टी में अदार से मिल चुकी थीं।
-
लंदन में दोबारा मुलाकात के बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2006 में दोनों ने शादी कर ली।
-
अदार और नताशा पूनावाला ते दो बच्चे हैं- साइरस और दारियस पूनावाला।
-
नताशा पूनावाला बॉलीवुड की पेज थ्री पार्टीज का चर्चित चेहरा हैं। वह अकसर बड़े-बड़े स्टार्स के साथ पार्टी करती नजर आती हैं।
-
All Photos: Natasha Poonawala Instagram