-
लगता है कि बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल अभिषेक और ऐश्वर्या राय के घर में एक बार से कोई नया मेहमान आने वाला है। लेकिन बच्चन परिवार इस बारे में किसी को बताना नहीं चाहता। लेकिन हाल ही इस खबर की सच्चाई सामने आई। जी हां, फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रीमियर में ऐश्वर्या एक बार फिर मीडिया के कैमरों से दूरी बनाते हुए नजर आईं। इससे बी-टाउन में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन प्रेग्नेंट हैं।
-
इस दौरान ऐश ने मीडिया की नजरों से बचने की काफी कोशिश की लेकिन उनका बेबी बंप कैमरे में कैद हो ही गया। Bollywoodlife.fom की खबर के मुताबिक, ऐश्वर्या ने पिछले कुछ समय से मीडिया से दूरी बना रखी है। हालांकि उनके बेबी बंप के साथ कई फोटो सामने आ चुके हैं, लेकिन वो इस बात को मान ही नहीं रही हैं। जैसा कि इस फोटो में भी ऐश अपने बेबी बंप को बैग से छुपाते नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि ऐश्वर्या पिछले काफी समय से खबरों में बनी हुई हैं। पहले कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी पर्पल लिपस्टिक को लेकर चर्चा में आईं। फिर फिल्म 'सरबजीत' को लेकर खबरों में रहीं। इस दौरान भी उनका बेबी बंप नजर आया था। लिहाजा अब एक बार फिर उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनने को मिल रही है। -
खबर के मुताबिक ऐश्वर्या इन दिनों पार्टी और फंक्शन में अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश करती नजर आती हैं।
-
वैसे बता दें कि ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या अब पांच साल की होने जा रही हैं। आराध्या का जन्म 2011 में हुआ था। इसलिए अगर ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं, तो उनके दोनों बच्चों में अच्छा अंतर होगा। फिर ऐश्वर्या अब 42 साल की हो गई हैं। अगर वह दूसरा बच्चा चाहती हैं, तो यही राइट टाइम भी है।
-
बता दें कि ऐश ने 2007 में अभिषेक से शादी की थी।
-
Cannes 2016 के दौरान भी ऐश का बेबी बंप साफ तौर पर नजर आया।
-
हालांकि उन्होंने पोज देने में किसी तरह का परहेज नहीं किया।
-
उन्होंने लगातार एक के बाद एक पोज दिए।