-
बाजीराव मस्तानी और जय गंगाजल के बाद से प्रियंका चोपड़ा बड़े पर्दे की फिल्मों से गायब हैं। लिहाजा तबसे वे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में ही बिजी हैं। लेकिन देसी गर्ल के फैंस के लिए अब खुशखबरी है कि वे जल्द ही हिंदी सिनेमा की बड़े पर्दे की फिल्म में एंट्री करने वाली हैं।
-
जी हां, हाल ही खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ नजर आएंगी।
-
यह पहली बार होगा कि जब बड़े पर्दे पर आमिर और प्रियंका एक साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो प्रियंका चोपड़ा आमिर खान की अपकमिंग फिल्म एस्ट्रोनॉट में नजर आने वाली हैं।
-
वे इस फिल्म में राकेश शर्मा की भूमिका निभा रहे आमिर खान की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म के बाद प्रियंका चोपड़ा कल्पना चावला की बायोपिक में बतौर एस्ट्रोनॉट बनकर दिखाई देंगी लेकिन इससे पहले वे राकेश शर्मा की फिल्म में नजर आएंगी।
-
फिल्म में आमिर खान के साथ और राकेश शर्मा की भूमिका निभाने के लिए प्रियंका काफी एक्साइटिड हैं।
-
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 2 साल से किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया। वे अमेरिकन शो Quantico, Baywatch, और Isn't It Romantic? में ही बिजी हैं।
-
लिहाजा अब वे फिर से हिंदी फिल्म करतीं नजर आएंगी।
-
बताया जा रहा है कि प्रियंका ने फिल्म मेकर्स से मुलाकात की है और प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। लिहाजा जैसे ही सब कुठ जाता है कि देसी गर्ल क्वांटिको से ब्रेक लेकर हिंदी फिल्म की जल्द ही शूटिंग करेंगी।
