• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. commonwealth games 2018 saikhom mirabai chanu wins gold

CWG 2018: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड मेडल, नहीं रहा खुशी का ठिकाना- देखें Photos

CWG 2018- देश को पहला पहला गोल्ड मेडल।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 22, 2021 13:24 IST
हमें फॉलो करें
  • Commonwealth Games 2018, Gururaja, cwg 2018, commonwelath games, mirabai chanu, india Commonwealth Games, olympics 2020, cwg 2018 schedule, Gold Coast 2018 Commonwealth Games, CWG 2018, 2018 Commonwealth Games, India at 2018 Commonwealth Games
    1/5

    भारत की स्टार भारोत्तोलन महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू ने सभी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए गुरुवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मणिपुर की चानू ने इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को आस-पास भी नहीं फटकने दिया। चानू ने एक साथ राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड और गेम रिकॉर्ड अपने नाम किए। चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। स्नैच और क्लीन एंड जर्क, दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। साथ ही उन्होंने दोनों में राष्ट्रमंडल खेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। (Photo Source-Twitter)

  • चानू ने विश्व चैम्पियन और नाइजीरिया की ऑगस्टिना नवाओकोलो का गेम रिकॉर्ड तोड़ा, जो 175 किलोग्राम का था। यह रिकॉर्ड उन्होंने 2010 में बनाया था। चानू का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड 194 किलोग्राम का था, जो उन्होंने पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में बनाया था। इसमें उन्होंने खिताबी जीत हासिल की थी। इस दौरान चानू की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। (Photo Source-Twitter)
  • स्पर्धा का रजत पदक मॉरिशस की मैरी हैनित्रा के नाम रहा, जिन्होंने कुल 170 किलोग्राम भार उठाया, जबकि श्रीलंका की दिनुशा गोमेज 155 किलोग्राम भार उठा कर कांस्य जीतने में सफल रहीं। चानू ने शानदार शुरुआत की और पहले प्रयास में 80 किलोग्राम का भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 84 किलोग्राम और 86 किलोग्राम भार उठा कर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। (Photo Source-Twitter)
  • 2/5

    ब्रेक में चानू, मैरी पर 10 किलोग्राम की बढ़त के साथ गईं। क्लीन एंड जर्क में भारतीय खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत की। पहले प्रयास में 103 किलोग्राम का भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 107 किलोग्राम का भार उठाने में सफलता हासिल की। (Photo Source-Twitter)

  • 3/5

    आखिरी प्रयास में 110 किलोग्राम का भार उठाते हुए चानू ने भारत की झोली में स्वर्ण डाला। 110 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क में चानू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले, गुरुवार को ही भारोत्तोलान में ही गुरुराज ने इन खेलों का पहला पदक दिलाया था। वह पुरुषों की 56 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में रजत जीतने में सफल रहे थे। (Photo Source-Twitter)

अपडेट
अंकिता भंडारी मामले को लेकर बीजेपी नेतृत्व अलर्ट, उत्तराखंड की राजनीति में बना बड़ा मुद्दा
ठाणे नगर निगम चुनाव साथ लड़ेंगे बीजेपी-शिवसेना, तीन सीटों को लेकर फंसा पेंच
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में RCB का दबदबा, CSK-RR के 1-1 खिलाड़ी शामिल
पार्टी के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत प्रवक्ता खोज रही थी कांग्रेस, हो गया झगड़ा, मीडिया सेल के चीफ ने ही दे दिया इस्तीफा
‘बांग्लादेश में 6 महीनों में हिंदुओं पर ईशनिंदा के आरोपों में 71 हमले हुए…’, HRCBM की रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे
बेटों की अच्छी पढ़ाई, मां की दवाई और कर्ज उतारने का सपना लेकर केरल गए थे रामनारायण, भीड़ ने बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर कर दी थी हत्या
भारत की जानबूझकर कड़ी आलोचना, MCG पिच पर भड़के पीटरसन, कार्तिक और वान; क्या बोला CA?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Dhurandhar Box Office Collection Day 23: शनिवार को ‘धुरंधर’ ने मारी बाजी, बॉक्स ऑफिस पर कर दिखाया बड़ा खेल
ध्रुव राठी ने क्या जाह्नवी कपूर पर साधा निशाना? विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूबर ने दी सफाई
जांच अधिकारी के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर, उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता ने की मांग
बीएमसी चुनाव में कितनी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं अजित पवार?
फोटो गैलरी
10 Photos
60 साल के हुए सलमान खान: कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के भाईजान? जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन
18 hours agoDecember 27, 2025
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
1 day agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
1 day agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US