-
प्रकृति में कई ऐसे जीव हैं जो अपनी अनोखी बुद्धिमत्ता और कौशल के लिए जाने जाते हैं। कुछ जानवरों की याददाश्त बेहद तेज होती है, तो कुछ समस्या को हल करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया है कि कुछ जानवरों में सीखने, नकल करने, निर्णय लेने और यहां तक कि सहानुभूति दिखाने की क्षमता भी होती है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बुद्धिमान जानवरों के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
डॉल्फिन (Dolphins)
डॉल्फिन को पृथ्वी के सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक माना जाता है। ये बेहद तेजी से नई चीजें सीख सकती हैं और दूसरों की नकल करने में भी माहिर होती हैं। डॉल्फिन समूह में रहना पसंद करती हैं और कॉम्प्लेक्स कम्युनिकेशन सिस्टम का उपयोग करती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि डॉल्फिन अपने साथियों को नाम से पहचान सकती हैं और एक-दूसरे से खास संकेतों के जरिए संवाद भी करती हैं। (Photo Source: Pexels) -
कौवे (Ravens)
कौवे अपनी चालाकी और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। इन्हें कई संस्कृतियों में रहस्यमय पक्षी माना जाता है। कौवे औजारों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जटिल समस्याओं का हल निकाल सकते हैं और दूसरे जानवरों से सीख भी सकते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि कौवे अपने साथियों को पहचानते हैं और उनके साथ खास प्रकार के संकेतों का उपयोग करके संवाद करते हैं। इसके साथ ही वह समस्या को हल करने में भी माहिर होते हैं। (Photo Source: Pexels) -
सूअर (Pigs)
अक्सर लोग सूअरों को बुद्धिमान जीव नहीं मानते, लेकिन हकीकत में वे कई मायनों में इंसानों से भी तेज होते हैं। सूअर आसानी से नई चीजें सीख सकते हैं और कई तरह के ट्रिक्स को याद रख सकते हैं। वैज्ञानिकों ने सूअरों पर किए गए प्रयोगों में पाया है कि वे मिरर टेस्ट (Mirror Test) पास कर सकते हैं, जिसका मतलब है कि वे अपने प्रतिबिंब को पहचान सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
चिम्पैंजी (Chimpanzees)
चिम्पैंजी को समझने के लिए कई वर्षों से शोध किया जा रहा है और नतीजे बताते हैं कि वे ग्रह के सबसे चतुर जीवों में से एक हैं। इंसानों के साथ 99% डीएनए शेयर करने वाले चिंपैंजी औजारों का उपयोग करना जानते हैं, संकेतों की मदद से संवाद कर सकते हैं और यहां तक कि रणनीति बनाकर समस्याओं को हल कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
हाथी (Elephants)
‘हाथी कभी नहीं भूलते’ – यह कहावत यूं ही प्रसिद्ध नहीं हुई। हाथी अपनी अविश्वसनीय याददाश्त और सीखने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वे कई सालों तक रास्तों और जल स्रोतों को याद रख सकते हैं। हाथी अपने समूह के सदस्यों को पहचान सकते हैं और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया है कि हाथी अपने मृत साथियों के प्रति शोक प्रकट करते हैं, जो गहरी भावनात्मक समझ का संकेत है। (Photo Source: Pexels) -
ऑक्टोपस (Octopuses)
ऑक्टोपस को समुद्री दुनिया के सबसे चालाक जीवों में से एक माना जाता है। वे अपने वातावरण के अनुरूप खुद को ढाल सकते हैं और यहां तक कि अत्यधिक संरक्षित टैंकों से भी बचकर भाग सकते हैं। इनका दिमाग उनके पूरे शरीर में फैला होता है, जिससे वे कई काम एक साथ कर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
बोनोबो (Bonobos)
बोनोबो चिंपांज़ियों के करीबी रिश्तेदार हैं और अपनी बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। ये इंसानों की तरह सामाजिक समूहों में रहते हैं और संवाद करने के लिए इशारों का उपयोग करते हैं। बोनोबो अपनी शांतिप्रिय प्रवृत्ति और सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वे सहानुभूति (Empathy) दिखाने में भी सक्षम होते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
चूहे (Rats)
चूहों की बुद्धिमत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे वैज्ञानिक शोधों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं। ये आसानी से चीजों को सीख सकते हैं, भूलभुलैया में रास्ता खोज सकते हैं और नई परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
कबूतर (Pigeons)
कबूतरों को अक्सर कम आंका जाता है, लेकिन वे वास्तव में काफी बुद्धिमान होते हैं। वे जटिल समस्याओं को हल कर सकते हैं, पैटर्न पहचान सकते हैं और अपने रास्ते को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: डिप्रेशन, आंतों में सूजन और रिकेट्स जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं ये विटामिन, डाइट में इन्हें जरूर करें शामिल)
