-
हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाती है। भारत में भी क्रिसमस को लोग बहुत ही धूमधान से सेलिब्रेट करते हैं। भारत में कई ऐसे शहर हैं जहां क्रिसमस का त्योहार बहुत ही खूबसूरती से मनाया जाता है, खासकर उन शहरों में जहां ईसाई समुदाय की अच्छी खासी आबादी है। अगर आप भी इस साल क्रिसमस का त्योहार कुछ खास तरीके से मनाना चाहते हैं, तो भारत के इन शहरों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
-
Mumbai
क्रिसमस मनाने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में मुंबई का नाम भी आता है। यहां पर कई सारे चर्च हैं, जिनमें से माउंट मैरी चर्च काफी फेमस है। (Photo Source: Mount Mary Church/Facebook) -
Kerala
क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए आप केरल भी जा सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक चर्च मौजूद हैं, जहां क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। यहां के सांता क्रूज़ बेसिलिका, सेंट मैरी कैथेड्रल, एडथुआ चर्च, सेंट जॉर्ज सिरो-मालाबार कैथोलिक फ़ोरेन चर्च और पल्लीकुन्नु चर्च जैसे कई बड़े चर्च फेमस हैं। (Photo Source: stgeorgeforanechurchedappally.org) -
Bengaluru
क्रिसमस के दौरान बेंगलुरु के सभी चर्च रोशन और क्रिसमस ट्री से सजे मिलते हैं। क्रिसमस के लिए बेंगलुरु का फ्रांसिस जेवियर कैथेड्रल और इन्फेंट जीसस चर्च काफी फेमस हैं। (Photo Source: @St.Francis Xavier’s Cathedral, Banglore/Facebook) -
Delhi
क्रिसमस का त्योहार हो और दिल्ली का नाम इस लिस्ट में न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस मौके पर दिल्ली में शॉपिंग मॉल से लेकर चर्च तक, सभी जगहों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। वहीं, दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर कनॉट प्लेस की सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। (Photo Source: @Sacred Heart Cathedral, Delhi/Facebook) -
Goa
अगर आप क्रिसमस मनाने के लिए भारत में सबसे अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आप गोवा जा सकते हैं। क्रिसमस डे के मौके पर यहां के सभी चर्च दुल्हन की तरह सजा दिए जाते हैं और समुद्र के किनारे लेट नाइट पार्टियों का आयोजन भी होता है। (Photo Source: Christmas in Goa/Facebook) -
Kolkata
कोलकाता का क्रिसमस सेलिब्रेशन पूरे भारत में फेमस है। यहां कई टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां क्रिसमस की अलग ही रौनक रहती है। क्रिसमस के मौके पर यह शहर पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजा होता है और जगह-जगह पर कई सारे प्रोग्राम भी होते रहते हैं। (Photo Source: @kolchristmas/innstagram) -
Puducherry
पॉंडिचेरी या पुडुचेरी के क्रिसमस सेलिब्रेशन में फ्रांसीसी विरासत और भारतीय उत्सवों का मिश्रण देखने को मिलता है। यहां कई चर्च हैं जिनकी क्रिसमस के दौरान रौनक ही अलग होती है। (Photo Source: Pondicherry Happenings/Facebook) -
Shillong
मेघालय के शिलोंग शहर में ईसाइयों की काफी आबादी रहती है जो बहुत ही धूमधान के साथ ईसा मसीह के जन्मोत्सव का जश्न मनाते हैं। यहां का ‘द कैथेड्रल चर्च’ बड़ा टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। (Photo Source: @theshillongtimes/instagram)
(यह भी पढ़ें: अंदर से ऐसा दिखता है कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का घर, लिविंग रूम से बालकनी तक सब है शानदार)
