-
Chris Evans: अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन ‘पीपल्स’ (Peoples) ने हॉलीवुड एक्टर क्रिस इवांस को ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ (Sexiest Man Alive) का खिताब दिया है। मैगजीन अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। क्रिस इवांस हॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम हैं।
-
41 साल के क्रिस इवांस ने यह खिताब मिलने के बाद कहा कि, ‘ये खबर सुनकर मेरी मां बहुत खुश होंगी। उन्हें मैं जो कुछ भी करता हूं, उस पर गर्व होता है और यह वास्तव में कुछ ऐसा है जिसको लेकर वह शेखी बघार सकती हैं।’
-
क्रिस इवांस को भारत में ज्यादातर लोग उनके कैप्टन अमेरिका वाले किरदार से जानते हैं। यह कैरेक्टर क्रिस इवांस की पहचान बन गया है।
-
बता दें कि क्रिस इवांस ने अभी तक शादी नहीं की है। उनका कहना है कि वह उसी लड़की से ब्याह करेंगे जो कुत्तों से प्यार करती हो।
-
क्रिस इवांस ने अपने घर पर कुत्ता पाल रखा है। उस कुत्ते का नाम उन्होंने डोजर रखा है। क्रिस कई पब्लिक इवेंट्स में भी डोजर संग दिख चुके हैं।
-
बता दें कि क्रिस इवांस हॉलीवुड में पिछले करीब 12 सालों से एक्टिव हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्मों में काम किया है।
-
(All Photos: Chris Evans Instagram)
