-
Chirag Paswan House: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान पिता के निधन के बाद पार्टी औऱ परिवार दोनों जगह की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चिराग की एक सगी बहन हैं और दो सौतेली। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। चिराग अपनी मां के साथ पटना वाले घर में रह रहे हैं। चिराग पासवान का दिल्ली में भी घर है। दिवंगत नेता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) औऱ चिराग पासवान के कई सोशल मीडिया पोस्ट्स से उनके घर के अंदर की तस्वीरें नजर आई हैं। आइए देखें अंदर से कैसा है चिराग पासवान का घर:
-
घर के अंदर ही रामविलास पासवान ने अपने पिता की मूर्ति लगावाई थी।
अपने दादा की पुणयतिथि पर चिराग पूरे परिवार के साथ यहीं श्रद्धांजलि देते हैं। -
घर के अंदर जगह-जगह पर परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लगी हैं।
-
चिराग पासवान के घर की बैठक काफी शानदार नजर आता है।
बैठक के बीचों-बीच रामविलास पासवान की फोटो लगी हुई है। इसी तस्वीर के नीचे बैठ पिता पुत्र राजनीतिक मंत्रणाएं करते भी दिखे। -
बता दें कि राम विलास पासवान ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है। राजकुमारी देवी से उनकी दो बेटियां हुईं।
-
बाद में राजकुमारी देवी को तलाक देकर रामविलास पासवान ने रीना से शादी रचा ली।
-
चिराग पासवान रामविलास औऱ रीना पासवान के ही बेटे हैं।
-
8 अक्टूबर 2020 को रामविलास पासवान का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
-
All Photos: Social Media
