-
Chief Ministers Wife Networth: भारत के तीस राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति (Chief Ministers Property) का ब्योरा चुनाव आयोग के पास है। इन नेताओं ने खुद हलफनामे के साथ अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी आयोग को उपलब्ध कराई है। दी गई संपत्ति की जानकारी के मुताबिक देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री (Richest Chief Minister) आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) हैं। उनके पास करीब 510 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। वहीं सबसे कम संपत्ति वाली सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हैं। ममता बनर्जी ने अपनी संपत्ति करीब 16 लाख रुपये बताई है। (Photo: PTI)
-
कुछ मुख्यमंत्री ऐसे भी हैं जिनकी पत्नियों के पास उनसे ज्यादा संपत्ति है। आइए डालते हैं ऐसे ही मुख्यमंत्रियों पर एक नजर (Photo: PTI):
-
Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी कुल संपत्ति करीब 17 करोड़ रुपये बताई है। सरमा ने बताया है कि कुल संपत्ति में उनके नाम मात्र पौने दो करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। वहीं उनकी पत्नी रिनिकी भुयन सरमा के नाम 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। (Photo: PTI)
-
Hemant Soren: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनसे ज्यादा अमीर हैं। हेमंत सोरेन ने अपनी कुल संपत्ति करीब 8.5 करोड़ रुपये बताई है। इसमें से लगभग 6 करोड़ रुपये कल्पना सोरेन के नाम है। (Photo: Kalpana Soren Facebook)
-
Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर भी उनकी पत्नी से कम संपत्ति है। शिवराज के नाम जहां 3.2 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है तो वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह 4 करोड़ से ज्या के संपत्ति की मालकिन हैं। (Photo: ANI)
-
Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर हैं। लता अपने पति से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं। एकनाथ शिंदे की कुल संपत्ति 11.5 करोड़ की संपत्ति में से लगभग 6.5 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी लता शिंदे के नाम है। (Photo: Eknath Shinde Facebook)
-
30 मुख्यमंत्रियों में से 5 ऐसे हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, ओडिशा के नवीन पटनायक, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी का नाम शामिल है। (Photo: PTI)
