-
सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है जो किसी की भी निजी जिंदगी को लेकर कई सारी बातें भी सामने ला देता है। बात देश की चर्चित हस्तियों की करें तो सोशल मीडिया के जरिए उनके रिलेशनशिप या ब्रेकअप का भी अंदाजा हो जाता है। कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनके रिश्तों की कड़वाहट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखी।
-
हाल ही में टीवी एक्टर्स चारू असोपा और राजीव सेन ने सोशल मीडिया में एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। दोनों के बीच पिछले कुछ महीनों से सब ठीक नहीं चल रहा। बात तलाक तक पहुंच चुकी है।
-
एक समय कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के लिंकअप की खबरें खूब जोरों पर थीं। लेकिन जब दोनों की राहें जुदा हुईं तो दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया।
-
नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। नेहा ने भी सोशल मीडिया से हिमांश को अनफॉलो कर उनसे हमेशा के लिए अपनी राहें जुदा कर ली थीं।
-
यामी गौतम का नाम आयुष्मान खुराना संग खूब जुड़ा था। लेकिन जब दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया में अनफॉलो किया तो फैंस को समझ आ गया कि अब दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं।
-
हरलीन सेठी से ब्रेकअप के साथ ही विकी कौशल ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया था।
-
मौनी रॉय औऱ मोहित रैना भी ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया फ्रेंड्स नहीं रहे।
-
करण टैकर से राहें जुदा होने के बाद क्रिस्टल डिसूजा ने भी उन्हें अनफ्रेंड कर दिया था। (All Photos: Social Media)
