-

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी का पॉपुलर शो है। इस सीरियल ने हिना खान (Hina Khan) से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) जैसे कलाकारों को स्टार बनाया है। इस सीरियल के सेट पर कई लोगों की रियल लाइफ में भी जोड़ियां बनीं। वहीं शो से जुड़े कई कलाकार ऐसे रहें जिन्होंने तलाक का दर्द झेला है।
-
Charu Asopa: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने सीरियल में स्नेहा का किरदार निभाया था। चारू अपने पति राजवी सेन से तलाक की अर्जी लगा चुकी हैं।
-
राजीव सेन से पहले भी चारू असोपा तलाक का दर्द झेल चुकी हैं। साल 2012 में वह अपने पहले पति से भी अलग हो गई थीं।
-
संजीव सेठ शो में विश्वंभरनाथ महेश्वरी का किरदार निभाते हैं। वह शो के साथ पहले दिन से ही जुड़े हैं।
-
शो में संजीव सेठ की पत्नी का किरदार निभाती हैं लता सभरवाल। लता रियल लाइफ में भी संजीव की पत्नी हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी रचाई थी।
-
लता सभरवाल से पहले संजीव सेठ की शादी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस संग हुई थी। दोनों 11 साल साथ रहने के बाद तलाक ले अलग हो गए थे।
-
शो में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले सचिन त्यागी भी तलाक का दर्द झेल चुके हैं। उनकी पहली शादी असफल रही थी। दो बच्चे होने के बाद सचिन का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था।
-
साल 2016 में सचिन ने खुद को दूसरा मौका देते हुए फिर से शादी रचा ली। उनकी पत्नी रक्षंदा खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।
-
करण मेहरा टेलीविजन के पॉपुलर चेहरे हैं। वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक का किरदार निभाते थे। करण ने निशा रावल से ब्याह रचाया था।
-
साल 2021 में दोनों के रिश्ते का बेहद दर्दनाक अंत हुआ। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा और धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज किया था। खूब हंगामा हुआ। बाद में दोनों ने तलाक ले इस रिश्ते को खत्म कर लिया।
-
सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया