-
कलर्स पर आने वाला छोटे पर्दे का हिट सुपरहिट शो चक्रवर्ती सम्राट अशोका अब नए अंदाज में नजर आएगा। जी हां, अब आप बहुत जल्द सीरियल में सम्राट अशोक का बड़ा रूप देखने को मिलेगा।
गौरतलब है कि अभी तक आप इस भूमिका में 15 साल के सिद्धार्थ निगम निभाते आ रहे हैं। जो बच्चों से लेकर बड़ों के भी फेवरेट बने हुए हैं। लेकिन अब अशोका की भूमिका को 33 साल के टीवी आर्टिस्ट मोहित रैना निभाते नजर आएंगे। क्योंकि अब किरदार में अशोका की बड़ी भूमिका आने वाली है, इसलिए सिद्धार्थ निगम शो को जल्द Gudbye कहेंगे। मोहित रैना छोटे पर्दे के जाने-माने कलाकार हैं। मोहित इससे पहले Life ok पर आने वाले सीरियल महादेव में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं, जिसे लोगों ने उनको काफी पसंद किया था। हाल ही अशोक की अपकमिंग एपीसोड का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें छोटो अशोका को बड़ा दिखाया गया है। -
शो में अशोका की प्रेमिका कौरवकी की भूमिका भी बदली नजर आएंगी।
