-
क्या आपको मूवी 'चाची-420' की नन्ही लक्ष्मी याद है? अब वह नन्ही लक्ष्मी 24 साल की हो गई हैं और दंगल मूवी में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। लक्ष्मी का असली नाम फातिमा सना शेख है। दंगल में फातिमा आमिर खान की बेटी (रेस्लर गीता फोगट) का किरदार निभा रही हैं। (Photo Source: Twitter)
-
फातिमा चाची-420 के बाद साल 2001 में शाहरुख खान और जूही चावला की मूवी 'वन टू का फोर' में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं।(Photo Source: Twitter)
-
चाची-420 में फातिमा ने कमल हासन और तब्बू की बेटी का रोल किया था। (Photo Source: Twitter)
-
कई विज्ञापनों के लिए काम कर चुकीं फातिमा ने 'तहान' और 'बिट्टू बॉस' नाम की दो फिल्मों में भी काम किया है। (Photo Source: Twitter)
-
फातिमा ने दंगल के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। (Photo Source: Twitter)
-
फातिमा ने दो मूवी करने के बाद बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था और फिर अपनी पढ़ाई पूरी की। अब वे दोबारा से बॉलीवुड में लौट आई हैं। (Photo Source: Twitter)
-
दंगल एक बायोपिक फिल्म है जो एक पहलवान की जिंदगी पर आधारित है। नितेश तिवारी की ये फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। (Photo Source: Twitter)
-
मूवी में आमिर खान और फातिमा के साथ साक्षी तंवर और राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। (Photo Source: Twitter)