-
देश में पिछले महीने भर से ज्यादा समय से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर बवाल चल रहा है। बड़ी तादाद में लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में भी इस कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर हैं। इस ठिठुरती सर्दी में पुरुषों के साथ भारी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन का हिस्सा हैं। इन सबके बीच इन महिलाओं पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगा एक पोस्टर चर्चा में आ गया है।
-
इस पोस्टर पर लिखा है कि हिंदू धर्म में घर वापसी करो, CAA NRC से छुटकारा पाओ। ये पोस्टर वाराणसी के इंगलिसिया लाइन इलाके में होर्डिंग के रूप में लगाया गया है। पोस्टर को हिंदूवादी संगठन हिंदू समाज पार्टी ने लगवाए हैं।

इस होर्डिंग में एक तस्वीर भी लगी है। जिसमें भगवा पगड़ी पहने हुए मुस्लिम महिलाओं को दिखाया गया है। साथ ही इस होर्डिंग में शाहीन बाग फेल का संदेश भी लिखा हुआ है। -
बता दें कि दिल्ली के शाहीन बाग में महलिएं महीने भर से सड़क पर हैं। ये सड़क पर ही खाना बना रही हैं और CAA-NRC के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं।
-
शाहीन बाग नागरिकता संसोधन कानून और एनआरसी के विरोध का केंद्र बना हुआ है।
-
यहां पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से भी प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे हैं।
-
पंजाब से भी सिख समुदाय के कई लोगों का समर्थन शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को मिल रहा है।
-
प्रदर्शनकारी शाहीन बाग के 13 नंबर रोड पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं लोगों को उठाने के लिए पुलिस बीच का रास्ता निकालने में जुटी है।