-
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर माहौल चिंताजनक बना हुआ है। कई देशों को तो लॉकडाउन पर भी रखा गया है। इस लॉकडाउन और कोरोना के माहौल में ढेरों रोचक कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही कहानियों में से एक कहानी है रूसी बिजनेसमैन Sergey Nochovnyy की। Sergey Nochovnyy एक बड़े बिजनेसमैन हैं। लग्जरी लाइफ जीते हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी आलीशान लाइफस्टाइल छोड़ सड़कों और गलियों की खाक छान रहे हैं। (All Photos: Reuters)
-
दरअसल Sergey Nochovnyy 2 मिलियन डॉलर के टर्नओवर की कंपनी को छोड़ डिलीवरी बॉय का काम कर रहे हैं। इस काम में उन्हें रोजाना 20 किमी के करीब पैदल चलना पड़ता है। कमाई के नाम पर वह एक दिन में 13 से 20 डॉलर तक कमा लेते हैं। दरअसल Sergey Nochovnyy 2 मिलियन डॉलर के टर्नओवर की कंपनी को छोड़ डिलीवरी बॉय का काम कर रहे हैं। इस काम में उन्हें रोजाना 20 किमी के करीब पैदल चलना पड़ता है। कमाई के नाम पर वह एक दिन में 13 से 20 डॉलर तक कमा लेते हैं।
-
ऐसा नहीं है कि Sergey Nochovnyy को बिजनेस में कोई घाटा झेलना पड़ा या फिर बंद करने की मजबूरी आन पड़ी हो। उनका कहना है कि वो जीवन को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने डिलिवरी बॉय बनने का तय कर लिया।ऐसा नहीं है कि Sergey Nochovnyy को बिजनेस में कोई घाटा झेलना पड़ा या फिर बंद करने की मजबूरी आन पड़ी हो। उनका कहना है कि वो जीवन को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने डिलिवरी बॉय बनने का तय कर लिया।
-
Sergey Nochovnyy का मानना है कि डिलीवरी बॉय को कोई नोटिस नहीं करता कि वो कितना बड़ा बिजनेसमैन है। लोगों को सिर्फ डिलीवरी से मतलब होता है।
-
Sergey Nochovnyy रशियन हैं और वहीं मास्को में डिलिवरी का काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 12 सालों तक चीन में बिजनेस कर चुके हैं। Sergey Nochovnyy रशियन हैं और वहीं मास्को में डिलिवरी का काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 12 सालों तक चीन में बिजनेस कर चुके हैं।
-
कोरोना से उपजे माहौल में लॉकडाउन के बाद Sergey Nochovnyy अपने वतन वापस लौट आए। लॉकडाउन में Sergey Nochovnyy सबसे ज्यादा अपनी फिजिकल एक्टिविटी को मिस करते थे।