-
हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी बहनें अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उन्हें सुरक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन का पर्व सोमवार, 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
-
रक्षाबंधन के दिन बहन राखी के साथ कई चीजें लेकर आती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप इस दिन घर ला सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।
-
मान्यता है कि रक्षाबंधन के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय दक्षिणवर्ती शंख घर लेकर आना चाहिए। शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी, इस वजह से दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का छोटा भाई माना जाता है।
-
शास्त्रों के अनुसार, घर में हमेशा दो शंख रखना चाहिए। ऐसे में रक्षाबंधन में एक या फिर दो दक्षिणावर्ती शंख जरूर लेना चाहिए। शंख को स्थापित करते समय दिशा का भी ध्यान रखें।
-
शंख को पूजा घर में लाल या फिर सफेद कपड़े में लपेटकर रखें, इससे किसी बाहरी व्यक्ति की नजर उस पर न पड़े। शंख को हमेशा भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी या बाल गोपाल के दाएं ओर रखें।
-
साथ ही इस बात की ध्यान रखें कि शिव जी के निकट शंख न रखा जाए। इस बात का भी ध्यान रखें कि दोनों शंख को जमीन पर ना रखें।
-
एक शंख को पूजा के लिए तो दूसरे को बजाने के लिए इस्तेमाल करना शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक वातावरण बना रहता है। मान्यता है कि शंख की नियमित उपासना करने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
(यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan History: पहले पति-पत्नी से शुरू हुआ और ऐसे बना भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन, जानिए कहानी)
