
आपने अपनी लाइफ में कई फिल्में देखी होंगी। अगर हम करें कि देखी गई उन्हीं फिल्मों में ऐसे हीरो या हीरोईन भी थे जो आपको दिखे ही नहीं, तो क्या आप यकीन करेंगे? जैसे आपसे कहा जाए कि नीरजा में अर्जुन कपूर भी थे, मुन्ना भाई में अनुष्का शर्मा भी थीं, ताल में शाहिद भी थे तो क्या आप मानेंगे? नहीं ? चलिए आज हम आपको कुछ फोटोज दिखाते हैं जिन्हें देखकर आपको हमारी बातों पर यकीन हो जाएगा। -
1. मुन्ना भाई MBBS फिल्म में अनुष्का शर्मा: 2003 में आई इस फिल्म में अनुष्का का एक पोस्टर इस्तेमाल किया गया था। अब तो आप मान गए ना कि 'रब ने बना दी जोड़ी' उनकी पहली फिल्म नहीं थी।
2. सरफरोश फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी: अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना देने वाले नवाज 'सरफरोश' में एक छोटे से रोल के लिए आए थे। इसमें वह चोर बने थे जिससे आमिर खान जेल में पूछताछ करते हैं। -
3. कभी अलविदा ना कहना में अयान मुखर्जी: इस फिल्म के गाने 'तुम्ही देखो ना' गाने में अयान मुखर्जी खड़े हुए दिखाई दिए थे।
-
4. ये जवानी है दीवानी में अयान मुखर्जी: फिल्म में जब रणबीर कपूर दीपिका को प्रपोज करने वाले होते हैं, तब अयान वहीं बैठे होते हैं।
-
5. अर्जुन कपूर नीरजा फिल्म में: असल में सोनम कपूर के भाई अर्जुन कूपर ने फिल्म में काम नहीं किया था बल्कि उनकी बचपन की फोटो मूवी के एक सीन में दिखाई गई थी। उस सीन में नीरजा की मां, नीरजा की बचपन की फोटोज देख रही होती है।
-
6. कुछ-कुछ होता है फिल्म में गीता कपूर: गीता मां के नाम से मशहूर हुईं कोरियोग्राफर गीता कपूर 'तुझे याद ना मेरी आए' गाने में दिखाई दी थीं।
-
7. दिल चाहता है में किरण राव: फिल्म के गोवा वाले सीन में जो लड़की दिखाई गई थी वह आमिर खान की पत्नी किरण राव ही थीं।
-
8. कामसूत्र में जोया अख्तर: डायरेक्टर जोया अख्तर ने मीरा नायर की 'कामसूत्र' फिल्म में भी काम किया था।
-
9. ताल में शाहिद कपूर: ताल फिल्म में आपने एश्वर्या राय का डांस तो देखा होगा, पर पीछे खड़े शाहिद को आप शायद ही पहचान पाए होंगे। शाहिद ने 'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर के पीछे भी डांस किया है।
-
10. कहो ना प्यार है फिल्म में करीना कपूर: फिल्म का यह फोटो आज भी इंटरनेट पर है। असल में यह फोटोज शूटिंग के वक्त के ही हैं। हालांकि, करीना ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी थी। इस वजह से बाकी फिल्म में अमीषा दिखाई देंगी।
(फोटो-सोशल मीडिया) (फोटो-सोशल मीडिया)