-

हर साल की तरह इस बार भी जावेद अख्तर ने अपने घर शानदार होली की पार्टी रखी। जहां पर बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम स्टार्स नजर आए। सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के घर पर आयोजित हुए जश्न की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में जहां शबाना आजमी ने पति जावेद अख्तर संग होली के गानों पर खूब डांस किया तो वहीं उनके बेटे फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के आस-पास नजर आए। वहीं करीना-सैफ के बेटे तैमूर अली खान अपनी पिचकारी से सभी मेहमानों पर रंग छिड़कते दिखे। मस्ती के मूड में बाकी स्टार्स ने एक- दूसरे को होली का रंग लगाया और पिक्चर्स शूट करवाए। देखिए तस्वीरें। (All Pics- express Group)
-
इस पार्टी में अर्जुन रामपाल को इतना रंग लगया गया कि वह पहचान में भी नहीं आ रहे थे।
-
पंजाबी सिंगर बादशाह 'Zoom Holi bash' में कुछ इस अंदाज में पहुंचे।
-
परिवार संग मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी पहुंचे।
-
अभिनेत्री दिव्या दत्ता व्हाइट कलर की ड्रेस में इस दौरान गॉर्जियस अंदाज में नजर आईं।
-
पति और बेटी संग ईशा देओल नजर आईं।
-
फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी इस पार्टी का हिस्सा रहीं।
-
फरहान ने अपनी बहन जोया अख्तर के साथ खूब होली खेली।
-
गुलाल की होली में गुलाबी रंग की ड्रेस में कैटरीना फुल मस्ती के मूड में दिखीं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं।
-
होली के रंग में डूबी शबाना आजमी अपने मेहमानों को खूब एंटरटेन कराती दिखीं।
-
इस दौरान एक्ट्रेस मंदना करीमी, अमायरा दस्तूर भी नजर आईं।
-
मर्द को दर्द नहीं होता के एक्टर
-
अभिनेता शरद केलकर अपने परिवार संग जावेद अख्तर के घर होली के जश्न में शामिल हुए।
-
तैमूर ने भी होली का पूरा लुत्फ उठाया।
-
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी इस पार्टी में अपने चुटकुले सुनाए।