-
कुछ दिन पहले लिपिस्टिक अंडर माइ बुर्का फिल्म को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स लिपस्टिक लेकर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर वायरल कर रहे थे। तब तो थी एकता कपूर की फिल्म के प्रमोशन करने की बात। लेकिन इन दिनों फिर से बी-टाउन सेलेब्स के बीच एक लहर दौड़ी है, जिसमें तमाम स्टार्स व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। कोरियोग्राफर फराह खान के तो पैर में फ्रैक्चर हुआ इसलिए वह व्हीलचेयर पर बैठीं दिखाई दे रही हैं लेकिन अब तो वो सेलेब्स भी व्हीलचेयर पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जो चलने फिरने में सक्षम हैं जिन्हें किसी तरह का कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ। इन सेलेब्स में अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनीता कपूर, अमृता राव, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे, शिल्पा शेट्टी, निखिल द्विवेदी, जावेद अख्तर समेत कई बॉलीवुड के जाने-माने सेलेब्स व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि सभी स्टार्स इन दिनों व्हीलचेयर पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसकी वजह जानने के लिए क्लिक करें अगली स्लाइड। (All Photos- Instagram)
हाल ही अनिल कपूर सोनम की शादी के बाद फराह से मिलने पत्नी संग पहुंचे। इसके बाद उन्होंने भी पत्नी को व्हीलचेयर पर बिठाकर एक तस्वीर शेयर की। विवाह और मैं हूं न जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाली एक्ट्रेस अमृता राव वैसे तो फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने भी व्हीलचेयर पर अपनी तस्वीर शेयर की है और वह सुर्खियों में शुमार हुई हैं। वहीं रॉकिंग स्टाइल में मैं हूं और चुरा लिया है तुमने के एक्टर जायद खान भी व्हीलचेयर पर पोज देते नजर आएं। -
व्हीलचेयर पर तमन्ना भाटिया।
-
दरअसल, आपको बता दें कि बी-टाउन के ये तमाम बॉलीवुड सेलेब्स फराह खान की सेहत को जानने उनसे घर आए। फ्रैक्चर होने के चलते फराह खान इन दिनों बेड रेस्ट पर हैं। इस दौरान जो भी उनके घर में उनकी सेहत जानने के लिए जाता और कमरे में खाली पड़ी व्हीलचेयर बैठता है और साथ ही एक तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करता है। गौरतलब है कि फराह ने अपनी व्हीलचेयर को 'काउच' कहा और फिर अपनी तस्वीर के साथ 'कास्टिंग काउच' हैशटैग दे दिया।
-
शाहिद कपूर इस पर बैठकर कितने खुश नजर आ रहे हैं।
-
भावना पांडे को व्हीलचेयर पर बिठाकर चंकी पांडे ने भी पोज दिया।
-
जावेद अख्तर भी इस होड़ में पीछे नहीं हटे।
-
हुमा कुरैशी ने सीरियस पोज दिया।
-
वहीं रवीना टंडन ने भी व्हीलचेयर के साथ तस्वीर शेयर की।
-
सोनाली बेंद्रे भी इस कॉमेडी का हिस्सा बनीं।
-
व्हीलचेयर पर सोनू सूद।
