-
बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सेलेब्स हैं जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां रचाईं। पहली शादी टूटने के बाद इन सेलेब्स ने खुद को दोबारा और तिबारा भी मौका दिया। आइए देखते हैं कौन से मशहूर सेलेब्स का नाम इसमें है शामिल:
-
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पहली शादी पंकज कपूर से की थी। शाहिद पंकज औऱ नीलिमा के ही बेटे हैं। इसके बाद उन्होंने राजेश खट्टर से शादी कर ली। राजेश से शादी में नीलिमा ने ईशान खट्टर को जनम दिया। तीसरी शादी नीलिमा ने रजा अली खान से की। 2009 में रजा से भी नीलिमा का तलाक हो गया।
-
विद्या बालन ने प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से साल 2012 में शादी रचाई थी। सिद्धार्थ की ये तीसरी शादी थी। इससे पहले उनकी पहली शादी कुछ सालों में ही टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने एक टीवी प्रोड्यूसर से शादी रचाई थी। उनके साथ भी साल 2011 में सिद्धार्थ का तलाक हो गया।
-
संजय दत्त ने पहली शादी रिचा शर्मा से की थी। 1996 में रिचा का निधन हो गया। उसके बाद संजय दत्त ने 1998 में रिया पिल्लई से ब्याह रचाया। रिया के साथ साल 2005 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2008 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी रचा ली।
-
कबीर बेदी ने पहली शादी बंगाली डांसर प्रतिमा दत्त से की थी। 1974 में प्रतिमा से तलाक के बाद कबीर बेदी से सुजैन से शादी कर ली। पूजा बेदी सुजैन की ही बेटी हैं। कबीर बेदी ने तीसरी शादी टीवी प्रेजेंटर निक्की से की। आगे चलकर इनसे भी कबीर ने तलाक ले लिया और फिर 71 की उम्र में प्रवीन दुसांज से शादी रचा ली।
-
अपने जमाने के मशहूर एक्टर कमल हासन ने साल 1978 में पहली शादी की वाणी गणपति से की थी। 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस सारिका हसन से ब्याह रचाया। शादी के बाद 2004 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद कमल हासन गौतमी के साथ लिव इन में रहने लगे। इन दोनों ने कभी शादी का ऐलान तो नहीं किया लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने शादी की थी और आखिरकार 2016 में कमल हासन गौतमी से भी अलग हो गए।
-
एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से साल 2016 में ब्याह रचाया था। इससे पहले उन्होंने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी जो 10 महीनों में टूट गई। साल 2012 में करण ने जेनिफर विंगेट से शादी की। 2 साल बाद जेनिफर से भी उनका तलाक हो गया। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/from-sushmita-sen-to-tabu-bollywood-actresses-who-never-got-married/1410188/">लोगों के दिलों पर राज करने वालीं ये 5 एक्ट्रेसेज नहीं बन पाईं सुहागन, आज तक हैं कुंवारी</a>
