
खूबसूरत पूनम ढिल्लन की बेटी पालोमा भी मां की तरह खूबसूरत हैं। वो वैसे तो लाइम लाइट से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं। 
पलोमा अकसर ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पलोमा को मम्मी पूनम ढिल्लन के साथ ए फ्लाइंग जट्ट की स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था। 
21 साल की पलोमा मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल पलोमा पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। खूबसूरत पलोमा अपनी मां की तरह बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकती हैं। बता दें पूनम ढिल्लन ने 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। -
पूनम ने यश चोपड़ा की फिल्म 'त्रिशूल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूनम की ये फिल्म हिट रही थी।
-
पूनम ने 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की और कुछ सालों में ही दोनों अलग हो गए। पूनम की एक बेटी के अलावा एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम अनमोल है।
-
आखिरी बार पूनम सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इसके अलावा वो टीवी शो 'एक नई पहचान' (2013-14) में भी नजर आ चुकी हैं।