नरेंद्र मोदी सरकार ने 7 जुलाई 2021 को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया गया। वहीं महिलाओं का भी कद बढ़ाया गया है। मोदी मंत्रिमंडल में मौजूदा वक्त में 11 महिला मंत्री है। कई नई महिला मंत्री बनाई गई हैं। इसी कड़ी में आज हम मोदी सरकार की कुछ महिला मंत्रियों की संपत्ति के बारे में जानेंगे। निर्मला सीतारमण- देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। (चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) स्मृति ईरानी- स्मृति ईरानी के पास 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) मीनाक्षी लेखी- बीजेपी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी के पास 36 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। मौजूदा वक्त में वो विदेश राज्य मंत्री हैं। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) अनुप्रिया पटेल- भारत की वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के पास 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) दर्शना जरादोश- केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरादोश के पास 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) प्रतिमा भौमिक- केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के पास 6 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। (2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक जानकारी दी गई है) (All Images PTI and Twitter)
