-
भोजपुरी फिल्में अब यूपी औऱ बिहार के बाहर भी खूब लोकप्रिय हो रही हैं। इसके साथ ही भोजपुरी एक्टरेस भी काफी फेमस हो चुके हैं। तभी तो रवि किशन से लेकर मोनालिसा तक जैसे कलाकार भोजपुरी सिनेमा से निकल कर हिंदी मनोरंजन जगत में भी नाम कमा रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों के एक्टर्स को तो फैंस जानते होंगे लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में लोगों को कम पता है। तो आइए जानते हैं किस एक्टर ने किसके संग सात फेरे लिए हैं (Photos: Social Media):
-
एक्टर और सांसद रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है। रवि किशन इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उन्हें प्रीति में भगवान दिखते हैं। इसी लिए वह अपनी पत्नी प्रीति के पैर भी छूते हैं।
-
भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी अब लोकसभा सांसद भी बन चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है। हाल ही में वह पिता भी बने हैं। सुरभि तिवारी भोजपुरी सिंगर हैं।
-
सुरभि तिवारी मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। सुरबि से पहले बीजेपी सांसद की शादी रानी तिवारी से हुई थी। कुछ सालों बाद रानी से मनोज तिवारी का तलाक हो गया था।
-
खेसारी लाल यादव की शादी चंदा देवी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम कृति है, जबकि बेटे का ऋषभ। खेसारी लाल बता चुके हैं कि शादी के बाद उनके दिन काफी बदले। इसके लिए वह अपनी पत्नी को गुडलक मानते हैं।
-
भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की पहली शादी दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। 2015 में नीलम के आत्महत्या कर लेने के बाद उन्होंने मार्च 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली।
-
एक्टर यश कुमार मिश्रा ने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से शादी की है। यश और अंजना के एक बेटी है, जिसका नाम अदिति है।
-
भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह ने एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की है। शादी से पहले दोनों करीब 9 साल तक एक दूसरे को डेट कर चुके थे।
-
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की शादी 2000 में हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है और उनके तीन बच्चे हैं। बेटी का नाम अदिति हैं जबकि बेटों के आदित्य और अमित हैं।