-
देश दुनिया में ऐसे तमाम सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने साथ काम करने वाले को ही अपना जीवन साथी बना लिया। इस मामले में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। चलिए डालते हैं नजर भोजपुरी फिल्मों में जलवा दिखाने वालीं एक्ट्रेसेज पर जिन्होंने अपने को-एक्टर से ही शादी रचा ली। इन अभिनेत्रियों में कुछ की रिश्ता चल रहा है तो कुछ का तलाक हो चुका है।
-
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने एक्टर यश कुमार मिश्रा ने से शादी की है। यश और अंजना के एक बेटी है, जिसका नाम अदिति है।
-
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म एक्टर विक्रांत पर दिल हार बैठी थीं। कुछ सालों के अफेयर के बाद दोनों ने साल 2016 में बिग बॉस हाउस में ही शादी रचा ली थी। मोनालिसा और विक्रांत पर्दे पर भी एक साथ काम कर चुके हैं।
-
भोजपुरी फिल्मों की दमदार अदाकारा संभावना सेठ ने भी अपने को-एक्टर अविनाश द्विवेदी से साल 2016 में शादी रचा ली थी। संभावना कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
-
तमाम सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वालीं रश्मि देसाई ने भी अपने साथ काम करने वाले एक्टर नंदिश संधु से साल 2012 में शादी रचा ली थी। हालांकि दो साल बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
-
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है। अपनी अदाकारी से यूपी-बिहार का दिल लूटने वालीं श्वेता अपने साथ काम करने वाले एक्टर अभिनव कोहली पर दिल हार बैठी थीं। 2013 में दोनों ने शादी की फिर साल 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला भी कर लिया।
