-
कई बार पर्दे पर मुस्कुराते एक्टर्स अपनी निजी जिंदगी में काफी दर्द झेल रहे होते हैं। हालांकि वह अपने दर्द को लोगों के सामने बयां करने से बचते हैं। लेकिन जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो वह आंसू बनकर छलक ही आता है। ऐसा ही कुछ हुआ टीवी की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ।
-
श्वेता तिवारी ने दो बार शादी की और दोनों ही बार उन्हें रिश्ते में दर्द मिला। दोनों शादी से तलाक लेकर वह अलग हो चुकी हैं। श्वेता तिवारी की दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ साल 2013 में हुई थी। वह अपनी इस शादी की तुलना कैंसर से करती हैं।
-
श्वेता की ये शादी भी पुलिस कंप्लेन के बाद खत्म हुई थी। श्वेता ने अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी पुलिस में दर्ज कराया था।
-
प्रभात खबर को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया था कि अपने करियर के पीक पर उन्होंने पहली शादी की थी। तब लोगों कहना था कि उनका करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्होंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि लोग क्या सोचते हैं। (इसे भी पढ़ें: जब अभिनव कोहली करना चाहते थे सुसाइड )
-
श्वेता ने कहा कि करियर तो उनका खत्म नहीं हुआ, लेकिन उनकी पहली शादी जरूर ख्त्म हो गई थी। तब उनके अपनों ने ही पांच साल में एक बार उनका हाल लिया था। इसलिए वह कभी अपने खानदान या लोगों की चिंता नहीं करतीं कि कौन क्या कहेगा।
-
श्वेता ने कहा थ कि वह सिर्फ अपने और अपने बच्चों के बारे में सोचती हैं। श्वेता ने अभिनव कोहली के साथ अपनी दूसरी शादी पर कहा था कि उनके लिए दूसरा रिश्ता भी किसी इन्फेक्शन से कम नहीं था। (इसे भी पढ़ें: श्वेता ने जब मंदिरा बेदी का दिया साथ)
-
श्वेता का कहना था कि जिस तरह से हमारे शरीर का कोई हिस्सा जहरीला हो जाता है, तो उसे हटाना बेहद जरुरी होता है। वैसा ही उन्होंने किया। उनका दूसरा रिश्ता कैंसर की तरह था।
-
श्वेता ने कहा था कि यदि उनका एक हाथ खराब हो जाए तो वह जीना तो नहीं छोड़ देंगी। उन्होंने बताया कि अब वो खुश हैं और अपने दोनों बच्चे पलक चौधरी (राजा चौधरी की बेटी) और रियांश कोहली (अभिनव कोहली का बेटा) को एक बेहतर जिंदगी देना चाहती हैं।
-
श्वेता ने बताया था कि अभिनव भी उनके साथ घरेलू हिंसा कर रहे थे और ऐसा ही उनके साथ साल 2007 में भी हुआ था। जब राजा चौधरी ने उनके साथ हिंसा की थी। श्वेता और राजा ने साल 1998 में शादी की थी, जो कि साल 2007 में खत्म हो गई थी।
-
(All Photos: Shweta Tiwari Insragram)