-
World Environment Day 2019: विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयंशकर प्रसाद ने विश्व पर्यावरण दिवस 2019 के दिवस के मौके पर पेड़ को लगाया। विदेश मंत्री ने राजधानी दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू भवन में बुधवार (5 जून) को पेड़ रोपा। पेड़ रोपने से पहले जयंशकर और उनके मंत्रालय के साथियों ने पूरे भवन को साफ किया और इसके बाद यहां पर पेड़ लगाए गए। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वी मुरलीधरन भी साथ थे। उन्होंने भी विश्व पर्यावरण के दिवस पर जयशंकर के साथ जवाहर लाल नेहरू भवन में पेड़ को रोपा। दोनों नेताओं के ऐसा करने के पीछे का उद्देश है कि देश के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना। ये तस्वीरें Ministry of External Affairs, Government of India के ऑफीसियल पेज पर शेयर की गई हैं। विश्व पर्यावरण दिवस की इन तस्वीरों पर कुछ लोग जयशंकर को ईद की भी बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि एस जयशंकर का मोदी केबिनेट में केंद्रीय मंत्री बनना हर किसी के लिए आश्चर्यजनक रहा। जयशंकर को चीन एवं अमेरिका मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। बहरहाल, यहां हम आपको जयशंकर की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें वह देश की आवाम को पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का आह्वान कर रहे हैं। (All Pics- Ministry of External Affairs, Government of India Facebook)

विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इस दिन दुनिया भर के लोग अपने आस-पास पेड़ लगाते हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान करते हैं। -
पेड़ को पानी से सींचते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वी मुरलीधरन।
-
पेड़ रोपने के बाद पानी सींचने विदेश मंत्री जयशंकर।
-
जवाहर लाल नेहरू भवन में आकर सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते विदेश मंत्री।