-
छोटे पर्दे की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रस 2 अक्टूबर को अपना 31वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कश्मीर की रहने वाली हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से डेब्यू किया था। इस सीरियल में उनके 'अक्षरा' के किरदार को काफी पसंद किया गया था। खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 और बिग सीजन 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिना खान अब टीवी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बिग बॉस के जरिए भले ही फैंस ने बार-बार ड्रामा क्वीन कहकर ट्रोल किया लेकिन इस शो के जरिए उनके असली अंदाज को भी फैंस ने जाना। जितनी स्टायलिश हिना खान टीवी पर दिखती हैं वह उतनी ही अपनी रियल लाइफ में भी हैं। इन दिनों हिना खान कसौटी जिंदगी 2 में कोमलिका की भूमिका में नजर आ रही हैं। यहां हम आपको हिना खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें बता रहे हैं। (All Photos- Hina khan Instagram)
-
हिना खान जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी वह सिंगर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर कई गाने अपनी आवाज में गाकर शेयर करती रहती हैं।
-
हिना खान ने 2009 में गुड़गांव के सीसीए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है। इसके बाद ही वह एक्टिंग में आईं।
-
एक्टिंग से पहले हिना खान पत्रकार बनना चाहती थीं।
अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने एयर होस्टेस कोर्स के लिए भी आवेदन किया था, लेकिन मलेरिया के कारण वह इसमें शामिल नहीं हो पाई लिहाजा बाद में उन्होंने एक्टिंग में अपना हुनर निखारा। -
हिना खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।
-
हिना खान अपने पर्स में हमेशा एक तावीज रखती हैं।
हिना खान-पान की बेहद शौकीन हैं। उन्हें खाने में मुगलई खाना बेहद पसंद हैं और पीने में लेमन जूस। स्नेक्स में वह ब्रेड बटर खाना पसंद करती हैं। -
हिना खान डांस और एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स फ्रीक और फिटनेस फ्रीक गर्ल भी हैं। उनका पसंदीदा खेल बास्केटबॉल है।
-
हिना खान को घूमना भी बेहद पसंद हैं।
-
वह हर शो करने के बाद लंबी छुट्टियों पर अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ घूमने जाती हैं।
-
हिना एक बेहरीन डांसर भी हैं। उन्होंने अपने डांस परफोर्मेंस के जरिए कई अवॉर्ड शो जीते हैं।
-
हिना का फेवरेट कलर स्काई ब्लू है।
हिना का सपना है कि उन्हें एक मौका सलमान खान की फिल्म में मिले। वह उनके साथ काम करना चाहती हैं। हालांकि उनके फेवरेट एक्ट्रेस काजोल और आमिर हैं। -
हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद सोशल नहीं है। उनकी फ्रेंड लिस्ट में गिने-चुने लोग ही हैं। खाली समय में वह सिंगिंग पर अपना फोकस करती हैं।
हिना खान 2013 से लेकर 2016 तक एशिया की Top 50 Sexiest Women में शामिल रही हैं। वह चार 4 बार एशियन सेक्सी वुमन की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकीं हैं।
