-
दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ राजनीति, शिक्षा, नौकरी और फैशन का केंद्र भी है। दिल्ली में कई इलाके काफी महंगे हैं। इनमें से एक इलाका है लुटियंस जोन। यहां गौतम अडानी से लेकर विजय शेखर शर्मा तक कई अरबपतियों की संपत्ति हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में इन अरबपतियों के घर की कीमत कितनी है।
-
Anand Ahuja
आनंद आहूजा और उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, दिल्ली में लुटियंस हाउस में रहते हैं। दिल्ली की इस हवेली को ‘शेर मुखी’ बंगला भी कहा जाता है। ये 3120 वर्ग गज में फैला हुआ है। इस बंगले की कीमत 173 करोड़ रुपए है। बता दें, आहूजा शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी हरीश आहूजा के बेटे हैं। (Source: Sonam Kapoor/Facebook) -
Sunil Vachani
डिक्सन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी सुनील वचानी के पास लुटियंस दिल्ली में 170 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला है। (Source: Sunil Vachani/Facebook) -
Vijay Shekhar Sharma
PayTM के संस्थापक विजय शेखर शर्मा का नई दिल्ली के लुटियंस इलाके में द गोल्फ लिंक्स में एक फैंसी बंगला है। ये बंगला 6,000 वर्ग फुट जगह में फैली हुई है। इसकी कीमत 82 करोड़ रुपए है। (Source: Vijay Shekhar Sharma /LinkedIn) -
Naveen Jindal
नविन जिंदल के लुटिंयस दिल्ली में स्थित बंगले की कीमत 120-150 करोड़ रुपए है। (Source: Naveen Jindal/Facebook) -
Gautam Adani
गौतम अडानी ने साल 2020 में आदित्य एस्टेट्स को 400 करोड़ में खरीदा थखा। यह 3.4 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसमें स्थित बंगला 25,000 वर्ग फुट चौड़ा है। (Source: Gautam Adani/LinkedIn) -
Lakshmi Mittal
साल 2005 में लुटियंस दिल्ली में लक्ष्मी मित्तल ने एक बंगला खरीदा था। इस बंगले के लिए लक्ष्मी मित्तल ने 31 करोड़ रुपये खर्च किए थे। (Source: Lakshmi Mittal/Facebook) -
KP Singh Daughter Renuka Talwar
DLF चेयरमैन केपी सिंह की बेटी रेणुका तलवार का भी लुटियंस दिल्ली स्थित पृथ्वीराज रोड पर एक आलीशान बंगला है। उन्होंने इसे 435 करोड़ रुपए में साल 2016 में खरीदा था। (यह भी पढ़ें:
