-

Bihar TET BETET Answer Key: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 23 जुलाई को बिहार टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया था और यह परीक्षा 348 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई थी। परीक्षा के आयोजन के बाद उम्मीदवार आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, जो कि जल्द ही जारी की जा सकती है।
-
Bihar TET BETET Answer Key: हालांकि परीक्षा के बाद खबरें आ रही थी कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है और पेपर परीक्षा के आयोजन से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार एसडीएम ने पेपर लीक की बात मानी है, लेकिन बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने पेपर लीक की खबर से इनकार किया है।
-
Bihar TET BETET Answer Key: इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार जल्द ही अपनी आंसर की देख सकेंगे, लेकिन पेपर लीक की खबर से इसमें देरी भी हो सकती है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
-
Bihar TET BETET Answer Key: बता दें कि परीक्षा में दो पेपर करवाए गए थे, जो कि अलग अलग कक्षाओं के अनुसार आयोजित करवाए गए थे। पहला पेपर कक्षा 1 से 5 तक के उम्मीदवारों के लिए था और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए था।
-
Bihar TET BETET Answer Key: पेपर -1 में 37615 लोगों ने भाग लिया था जबकि पेपर-2 के लिए 181236 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
-
Bihar TET BETET Answer Key: आंसर की रिलीज होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और उसके बाद परीक्षा की आंसर की पर क्लिक करें। उसके बाद तय प्रक्रिया को फॉलो करते हुए आंसरी की डाउनलोड कर लें।