बिहार के सिवान जिले में 14 मई 2016 को पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारके हत्या कर दी गई। रंजन हिंदुस्तान अखबार के साथ बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मामले की शुरुआती जांच में शक की सुई बाहुबली आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की तरफ जाती है। अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। एक गोली उनके सिर और दूसरी गर्दन में लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद भाजपा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, यह जंगलराज नहीं, महाजंगल राज है।' (Photo Source:ANI) बाहुबली बिंदी यादव और एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर 12वीं क्लास के छात्र की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। रॉकी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि आदित्य सचदेवा को उसी ने गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। 7 मई, 2016 को रात करीब 11 बजे गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर आदित्य और उसके दोस्तों का रॉकी यादव से झगड़ा हो गया था। रॉकी लैंड रोवर कार में था, जबकि आदित्य अपने दोस्तों- नासिर (ड्राइव कर रहा था), कैफी, आयुष व अंकित के साथ बोधगया से स्विफ्ट गाड़ी में गया लौट रहा था। आदित्य की कार रॉकी से आगे निकल गई थी। इसके बाद रॉकी ने गाड़ी को ओवरटेक किया और आदित्य की कार के आगे गाड़ी रोक दी। कुछ देर दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर रॉकी ने गोली चला दी, जिससे आदित्य की मौत हो गई थी। -
तेजी से बदले घटनाक्रम में तेजस्वी प्रकरण जेडीयू खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उल्टा पड़ गया।
12 फरवरी को बीजेपी के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को निशाना बनाया। उन्हें भोजपुर के सोनवर्षा में गोली मारी गई। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भले ही नीतीश सरकार सौ बहाने बनाए, लेकिन सच यही है कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है। आगे की स्लाइड में देखिए बिहार में बीते दो महीने कैसे अपराध बढ़ा और किस प्रकार से आरजेडी-जेडीयू नेताओं के नाम विभिन्न अपराधों में आए सामने… -
पूर्व मंत्री और रुपौली से विधायक बीमा भारती के पति को जेडीयू समर्थक जेल से छुड़ा ले गए थे। विधायक के पति अवधेश मंडल को हत्या के मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूर्णिया पुलिस ने थानाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और सदर सब डिवीजन पुलिस ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। पुलिस ने बताया कि अवधेश मंडल पर कई संगीन आरोप हैं। वह चंचल पासवान हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने मारंगा थाने के न्यू सिपाहपुरा में रहने वाली चंचल की पत्नी सोनिया और उसके बेटे विजय पासवान को इस मामले में गवाही नहीं देने की धमकी दी। उन्हें पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान पूर्णिया से बाहर निकाल दिया गया था।
-
बिहार में एक पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
-
05 फरवरी 2016 को लोकजनशक्ति पार्टी के नेता ब्रजनाथ सिंह को बदमाशों ने AK-47 से सरेआम भून दिया था।
-
25 जनवरी 2016 को पटना के रेलवे स्टेशन पर इंदौर की एक लड़की की ऑटो में हत्या कर दी गई। आगे पढ़ें महागठबंधन नेताओं की दबंगई
-
कुछ दिनों पहले जदयू विधायक सरफराज आलम पर राजधानी एक्सप्रेस में महिला छेड़छाड़ का आरोप लगा था। हालत यह हो गई थी कि नीतीश कुमार को खुद इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी। नीतीश कुमार ने कहा था- चाहे सांसद हों या विधायक कानून से बड़ा कोई भी नहीं है। पुलिस के पास कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है। राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन के बेटे और अररिया जिले के जोकीहाट से तीसरी बार विधायक आलम को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया। छेड़छाड़ की घटना घटना 17 जनवरी को हुई थी।
-
आरजेडी विधायक कुंती देवी के बेटे रंजीत यादव पर डॉक्टरों से मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर का बयान दर्ज कर लिया है। रंजीत यादव पर आरोप है कि उन्होंने नीमचक बथानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के डॉक्टर सत्येंद्र कुमार (तस्वीर में) को लाठी से पीटा। डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में रात की ड्यूटी पर थे। रात आठ बजे के करीब विधायक कुंती देवी के बेटे रंजीत कुमार यादव पांच अन्य साथियों के साथ नशे में धुत होकर आए और उनके साथ मारपीट की।
कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह पर 18 साल की लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया। मसौढ़ी पुलिस ने विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के खिलाफ स्थानीय निवासी ने केस दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, एमएलए लड़की के घर पहुंचे और जैसी ही लड़की बाहर निकली उसे अगवा कर लिया। विधायक जाने-माने चाइल्ड स्पेशलिस्ट उत्पल कांत के बेटे हैं। आरोप है कि उन्होंने 2014 में भी इसी लड़की का अपहरण कर लिया था। उस वक्त 23 दिनों के बाद जहानाबाद पुलिस लड़की को लेकर वापस आई थी। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, विधायक शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है।
