-
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अब पूरे देश की फेवरेट सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। आए दिन ही सपना के डांसिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जहां पहले सपना सिर्फ अपने राज्य तक ही लोकप्रिय थीं लेकिन अब देश से बाहर भी उनके फैंस हैं। विंडीज क्रिकेटर डीजे ब्रावो भी सपना के गानों को खूब पसंद करते हैं। अब सपना का नाम दुनिया भर में फेमस हो चुका है। जल्द ही सपना अपना नया गाना लेकर आने वाली हैं। इन दिनों सपना ग्रीनरी वाली लोकेशन पर शूटिंग कर रही हैं। इसी के साथ वह हरी-भरी वादियों का भी मजा ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो हरियाणवी फैंस कमेंट में अनाप-शनाप बातें लिख रहे हैं। बहरहाल, जो भी सपना अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। उनके प्रोग्राम भी देश के तमाम हिस्सों में देखने को मिलते हैं। शादी हो या बर्थडे पार्टी, हर जगह सपना के गानों की गूंज सुनाई देती है। सपना को हर वीडियो के जरिए जबरदस्त लोकप्रियता मिलती है। देखिए सपना की गॉर्जियस तस्वीरें। (All Pics- Instagram Sapana chaudhry)
खुद को देसी क्वीन बोलने वाली सपना अब काफी बदल चुकी हैं। अब देसी नहीं बल्कि मॉडर्न सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। -
सपना के बदले लाइफस्टाइल से उनमें पहले से ज्यादा निखार आया है। अब वह काफी कॉन्फिडेंट दिखती हैं।
-
गानों में भले ही सपना सिंपल सलवार कुर्ते और साड़ी में नजर आती हों लेकिन निजी जिंदगी में अब स्टाइलिश कैजुअल लुक में रहती हैं।
-
सपना के बदले अवतार को देख उनके हरियाणवी फैंस बेहद अश्लील कमेंट भी लिख रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर में लिखा..छोरी कुछ ज्यादा ही बिगड़ से..।
-
सपना इस अंदाज में सलवार सूट की देसी क्वीन से ज्यादा हॉट लगती हैं।
-
ऐसे अंदाज में ढलने के लिए सपना ने काफी मेहनत की है। उन्होंने वर्कआउट कर अपना वजन भी घटाया है।
