रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में बीते दिन घर में जमकर कंट्रोवर्सी देखने को मिली। शो में इन दिनों आकाश गुप्ता पूरी तरह से छाए हुए हैं। जो हर दिन किसी न किसी तरह की कंट्रोवर्सी का डोज देते रहते हैं। यहां आपको शो से जुड़े कुछ कंटेस्टेंट की फीस के बारे में बता रहे हैं। ये शो के सबसे ज्यादा महंगे कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं और यही ज्यादातर सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल, हाल ही बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट की फीस का खुलासा हुआ है। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए शो में सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी क्रिएट करने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिना खान, शिल्पा शिंदे, हितेन तेजवानी और विकास गुप्ता की फीस। -
टीवी की सबसे पोपुलर और ग्लैमरस बहु हिना खान को तो आप जानते ही हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक हिना खान शो में रहने के लिए हर वीक के एपीसोड के 7 से 8 लाख लेती हैं। आपको बता दें कि हिना को स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में 'अक्षरा' की भूमिका से पहचान मिली है। काफी लंबे समय तक काम करने के बाद उन्होंने दूसरी जगह ध्यान लगाया और शो को अलविदा कह दिया। कुछ दिन पहले ही हिना कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में स्टंट करते हुई दिखाई दीं। जो शो की पहली फाइनलिस्ट बनी थीं।
& टीवी पर भाभी जी घर पर है के जरिए अंगूरी भाभी के नाम से फेमस हुई शिल्पा शिंदे पर वीक 7 लाख रुपए लेती हैं। शो में शिल्पा पहले अर्शी खान की अच्छी दोस्त बनकर दिख रही थीं लेकिन अब वे सपना की दोस्त बन चुकी हैं। छोटो पर्दे पर वे एक इन्नोसेंट भाभी के किरदार में नजर आईं थी लेकिन अब उनका असली चेहरा सामने आया है। टीवी का जाना-माना नाम हितेन तेजवानी को क्योंकि सास भी कभी बहु थी के जरिए पहचान मिली थी। वे हफ्ते वीक के 7.5 लाख रुपए ले रहे हैं। बिग बॉस हाउस में भी हितेन काफी शांत नजर आते हैं। अब तक उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ है। टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल प्रोड्यूसर-राइटर विकास गुप्ता तो आए दिन ही सुर्खियों में रहते हैं। शो में विकास और हिना खान से बीच सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी देखने को मिलती है। विकास ने 'ये है आशिकी' और 'प्यार तूने क्या किया' में काम किया है। उना नाम पार्थ समथान के साथ उनके गे रिलेशनशिप को लेकर उछाला गया। फिलहाल विकास 'बिग बॉस' के इस सीजन के पहले कैप्टन बने हैं। विकास की फीस 6.5 लाख है।
