बिग बॉस 11 से बाहर आकर सपना चौधरी की लाइफ से जुड़ी कई चीजें सामने आ रही हैं। सपना इस शो की मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं लेकिन अपने शॉर्ट टेंपर बिहेवियर और घर के ज्यादातर सदस्यों से लड़ाई झगड़े को लेकर उन्हें बाहर आना पड़ा। हालांकि सपना घर से बाहर आकर काफी अच्छा फील कर रही हैं और लोगों से अपने अनुभव को साझा कर रही हैं। सपना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने बिग बॉस में रहकर काफी कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि शो में रहकर उन्हें अब दो-चार शब्द अंग्रेजी भी आने लगे हैं, जिनके बारे में वह कभी नहीं जानती थीं। यहीं नहीं सपना को लाइफ से जुड़ी हुई कई चीजों का भी ज्ञान हो गया है तो वहीं उनके कई राजों से भी पर्दा उठ गया। -
बता दें कि बिग बॉस शो के दौरान जहां सपना ने अंग्रेजी के कुछ शब्दों को सीखा तो वहीं रेमो डिशूजा से उन्हें नए अंदाज के डांस की टेक्नीक भी सीखने को मिली। इतना ही नहीं इस घर में सपना को सेफ सेक्स का ज्ञान भी मिला। कुछ दिन पहले के एपीसोड में हिना खान और शिल्पा शिंदे ने सपना को कंडोम यानी सेफ सेक्स के बारे में जानकारी दी। कंडोम के बारे में सपना को पता नहीं होने पर शिल्पा शिंदा भी काफी शौक हुई थीं।
-
सपना के घर से जाने के बाद हिना खान ने बताया कि उन्हें एक बार मनचले आशिक ने गोली मारी थी। यह बात शो में रहते सपना ने हिना को बताई थी, जिसके बारे में बाद में जिक्र हो रहा है। हिना दूसरे घर के सदस्य को बता रही थीं कि एक शख्स को जब सपना से प्यार हो गया था तो उसने उन्हें प्रपोज किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लिहाजा बाद में उस शख्स ने उन्हें गोली मारी जो कि उनके सिर को छूते हुए निकल गई। हालांकि उस शख्स को अपनी इस हरकत पर शर्मिंदगी महसूस हुई तो उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
-
बता दें कि इससे पहले सपना ने प्रियांक को अपनी पारिवारिक हालत के बारे में बताया था, कि उनके पिता को नशे की लत थी। सपना ने बताया था स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने नाचना शुरू कर दिया था। दिन में स्कूल और रात में शो करती थीं। ऐसे समय में उनके आस-पास पड़ोस के लोग नाइट कहकर उन्हें चिढ़ाते थे। शो के दौरान भी सपना के प्रोफेशन को लेकर तरह-तरह की बातें लोगों ने उनसे की हैं।
-
शो से बाहर आकर सपना की मां नीलम चौधरी काफी भावुक नजर आईं। सपना की मां को उनकी योग्यता पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी मार खाने वालों में नहीं है। एक कलाकार होने के कारण वह बहुत भावुक है, लेकिन हरियाणा और यूपी के लोगों ने उनकी बेटी को बहुत मजबूत भी बनाया है।
-
सपना जैसे ही घर से बाहर निकलीं तो मां सहित मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया और सवाल करने लगे। इस दौरान सपना सबसे पहले अपनी मां से मिलीं और उनके हाथ का बना खाना खाया।
-
सपना अपनी मां और भाई के बेहद करीब हैं। वह अपने भाई की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाती हैं।
-
शो में तीखी और तेज बोलने वाली सपना ने घर से बाहर आने पर किसी भी शख्स के बारे में बुरा नहीं कहा।
-
उन्होंने हिना खान को अच्छी लड़की बताया और विकास और आकाश को एक मजबूत दावेदार बताया।
-
सपना को बॉलीवुड में काम भी मिलना शुरु हो गया है। इसलिए घर से बाहर आने में उन्हें ज्यादा गुरेज नहीं है।