-
बिग बॉस सीजन 11 में अब तक आपने ज्यादातर एपिसोड में लड़ाई झगड़ा और हिंसा देखने को मिली लेकिन गुरुवार को शो में सभी कंटेस्टेंट भावुक नजर आए। दरअसल, इस एपिसोड में शो के मेंबर्स के करीबी उनसे मिलने आए। किसी के पिता तो किसी मां और किसी गर्लफ्रेंड के आने से घर के सदस्य की आंखों में आंसू दिखाई दिए। शो में शिल्पा शिंदे, पुनीष के पिता ने जहां सभी घर वालों से बातचीत की और शुभकामनाएं दीं तो वहीं प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड ने विकास को छोड़ प्रियांक को नसीहत दी। इस दौरान बिग बॉस के घर में जैसे ही किसी घर वाले के रिलेटिव की एंट्री हुई तो वो शौक हुए और सीधा उनसे मिलने के लिए उत्सुक दिखाई दिए लेकिन प्रियांक शर्मा दिव्या के आने से अपनी सीट से उठे भी नहीं। शो में दिव्या ही प्रियांक के नजदीक आईं और सीधा उन्हें समझाने लगीं कि उनके अच्छे दोस्त सिर्फ विकास हैं बाकी कोई नहीं। उन्हें सिर्फ विकास की बात सुननी चाहिए बजाए किसी ग्रुप के। दिव्या की इस बात को लेकर लव त्यागी काफी गुस्से में नजर आए। आगे की स्लाइड में जानिए कुछ समय की मुलाकात में क्या हुई प्रियांक और दिव्या अग्रवाल की बात।
-
दिव्या ने प्रियांक से कहा उन्होंने बहुत लड़कियों को हर्ट किया और उन्हें भी। दिव्या ने कहा कि शो के बाहर कई लोगों ने उनके रिलेशनशिप को लेकर इंटरव्यू में सवाल किए और उन्होंने काफी हद तक जवाब दिया। बता दें कि शो में प्रियांक के मुंह से एक बार भी दिव्या का नाम न लिए जाने से वह पहले से ही खफा है। दिव्या ने कहा कि वह प्रियांक की लाइफ में अब और नहीं रह सकतीं।
-
दिव्या ने कहा कि वह प्रियांक के साथ अपना टाइम बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने अपने मन की सारी बातें प्रियांक का हाथ थामकर कीं और बाद में ब्रेकअप कहा। वहीं विकास और पुनीश भी शो में दिव्या के जाने के बाद यही कहते दिखाई दिए प्रियांक का हर शो में नई लड़की के साथ ड्रामा होता है।
-
शो के अंदर बेनाफ्शा से बढ़ी प्रियांक की नजदीकियों से दिव्या बेहद खफा हैं। उनका वही रवैया शो में प्रियांक के सामने देखने को मिला। दिव्या ने प्रियांक से कहा कि वह उन्हें शो में बातें सुनाने आई थीं लेकिन उनकी हालत देखकर वह शांत हो गईं। इस दौरान प्रियांक अपनी सीट पर शांत बैठे और रोते हुए नजर आ रहे थे।
-
जैसे ही दिव्या घर से बाहर निकलने के लिए जाने लगीं तब भी प्रियांक अपनी सीट से उठे नहीं। जब वह घर से चलीं गई और गेट बंद हो गया तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगे।
-
दिव्या के सामने आंसू बहाते प्रियांक शर्माा।
-
शिल्पा शिंदे की मां ने उनसे कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रही हैं और उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी को मां का दर्जा मिला।
-
अपने पिता के साथ भावुक हुए पुनीष
-
पिता से मिलीं अर्शी खान।
-
मां से मिलकर विकास भी हुए बेहद भावुक।