-

बिग बॉस 10 में इस बार सेलेब कंटेस्टेंट मोनालीसा और इंडियावाले मनु के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब शो में रोमांस का एंगल आया हो। इससे पहले कई सेलेब यहां रिश्ते की शुरुआत कर चुके हैं।कुशाल टंडन और गौहर खान की जबर्दस्त केमिस्ट्री ने बिग बॉस 7 को एक मस्ट वॉच शो बना दिया था। घर में एक साथ रहते-रहते कुशाल ने गौहर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। बिग बॉस में शुरू हुआ ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। घर से बाहर आने के कुछ दिनों बाद दोनों अलग हो गए।
-
बिग बॉस 2 विनर आशुतोष कौशिक ने शो के दौरान मिस वर्ल्ड रह चुकीं डायना डेडन से रोमांस किया। उन्हें घर के अंदर एक साथ समय बिताते और घूमते-फिरते देखा गया था। लेकिन शो के खत्म होने के बाद इनसे जुड़ी कोई खबर सुनने को नहीं मिली।
-
बिग बॉस 4 के जाने-माने कंटेस्टेंट सारा और अली ने घर के अंदर ही शादी तक कर ली थी। लेकिन यह शादी 2 महीने भी नहीं चली। कहा जा रहा था कि यह शादी केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था।
-
वीना मलिक और अश्मित पटेल के रोमांस को कौन भूल सकता है। इनका रोमांस भी बिग बॉस सीजन 4 में ही परवान चढ़ा था।
-
पायल रोहतगी और राहुल महाजन का प्यार भी शो के दौरान चर्चा में रहा। इनमें दरार तब आई जब राहुल ने उन्हें टाइमपास कहा था। इसके बाद पायल ने उनसे दूरी बना ली थी। उनका कहना था कि राहुल ने उनका इस्तेमाल किया।
-
बिग बॉस के सीजन 8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का रोमांस छाया रहा। उपेन के साथ आगे बढ़ने के लिए करिश्मा ने शो पर ही अपने बॉयफ्रेंड रिशब चोकसी से ब्रेकअप कर लिया था। इन दोनों ने साथ में एमटीवी का शो लव स्कूल भी होस्ट किया था।
-
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली बिग बॉस 7 के लव बर्ड्स थे। अरमान के करीबी दोस्त मीका सिंह ने दोनों की शादी की खबर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाली थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ये खबर गायब हो गई। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
-
सीजन 5 के कपल आकाशदीप सैगल और पूजा बेदी ने शो के बाद भी काफी अरसे तक अपना रिश्ता संभाले रखा। आकाश ने अपने सीधे हाथ पर पूजा के नाम का टैटू भी करवाया था।
करिश्मा कोटक और विशाल करवाल के प्यार की शुरुआत भी बिग बॉस के घर में ही हुई थी। इस सीजन में बिग बॉस करिश्मा के बॉयफ्रेंड निकेतन मधोक को भी लेकर आए थे ताकि दोनों साथ में कुछ अच्छा समय बिताएं। लेकिन करिश्म ने विशाल के साथ अपनी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग की। -
प्रिंस नरुला और नोरा फतेही बिग बॉस 9 के लव बर्ड्स हैं। बिग बॉस के घर में दोनों की पूल साइड डेट ने काफी सुर्खियों में रही थी।