-

बिग बॉस 10 के पहले हफ्ते के दौरान सुर्खियों में रही प्रियंका जग्गा पहले हफ्ते एलिमिनेट हो गई हैं। हालांकि घर में उनके कट आउट्स लगाए गए हैं। जिनसे लग रहा है कि शायद वो घर में वापसी कर सकती हैं।
-
प्रियंका शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। वो अकसर अपने बच्चों को जिक्र शो में करती थीं। साथ ही करवाचौथ पर उन्होंने पति के लिए व्रत भी रखा था।
-
प्रियंका की ये सभी तस्वीरें उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं।
-
सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका बिग बॉस हाउस में भी सुर्खियों में रहीं। पहले हफ्ते वो बाकी सभी कंटेस्टेंट्स पर छाई रहीं।
-
बिग बॉस के घर में प्रिंयका की पहली बहस वीजे बानी से हुई थी।
-
प्रियंका शो के नेचर से बखूबी वाकिफ हैं। इसलिए वो लगातार कुछ ना कुछ ऐसा करती ही थीं जिनसे वह खबरों में रहती थीं। हाल ही में एक टास्क जीतने के लिए उन्होंने कपड़ों में टॉयलेट कर दी थी।