-
भोजपुरी स्टार्स नाम के साथ ही अब जमकर पैसे भी कमाते हैं। बहुत से भोजपुरी सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो अब सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं हैं। फिर चाहे वो मोनालिसा हों रवि किशन हों या फिर निरहुआ। कोई बॉलीवुड, कोई टेलीवीजिन तो कोई राजनीति में अपना नाम बना रहे हैं। ये सितारें आलीशान गाड़ियों के भी शौकीन हैं। अभी हाल ही में मोनालिसा ने ऑडी की Q3 30 TFSI खरीदी है। इस कार की कीमत 35 से 40 लाख के बीच बताई जाती है। (फोटो- @monalisa/instagram)
-
रवि किशन: रवि किशन के पास BMW, Mercedes Benz और Jaguar जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। वो Toyota Crysta 2017 मॉडल, BMW X5 2010 मॉडल, Jaguar XF 2018 मॉडल और Mercedes Benz 2016 मॉडल के मालिक हैं। Toyota Crysta के मौजूदा मॉडल की कीमत 13.44 लाख रुपये से लेकर 20.98 लाख रुपये तक है। वहीं मर्सिडिज बेंज के सिडान कार सी क्लॉस की कीमत 31.72 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये तक है। BMW X5 के मौजूदा मॉडल की कीमत 69.4 लाख रुपये से लेकर 82 लाख रुपये तक है। इसके अलावा जगुआर एक्सएफ सिडान कार की कीमत 49.78 लाख रुपये से लेकर 61.39 लाख रुपये तक है।
-
मनोज तिवारी: अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी के पास 5 गाड़ियां हैं। ऑडी की Q7, इनोवा, मर्सिडीज बेंज, हॉन्डा सिटी और फॉर्च्यूनर। ( Photo: Manoj Tiwari/facebook)
-
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ: आजमगढ़ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से लोकसभा का चुनाव हार चुके निरहुआ के पास रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर कार है। रेंज रोवर का नंबर है- UP 53 BK 0001 और फॉर्च्यूनर का- MH 02 BU 0001. (Photo: Nirahua/facebook)
-
पवन सिंह: भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने साल 2017 में 78.58 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज GLE 250d खरीदी थी। इससे पहले वे 25 लाख की कीमत वाली फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते थे।(Photo: Pawan Singh/Facebook)