-

भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही ज्यादा बजट की नहीं लगती हो, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर्स लाखों में फीस लेते हैं। कई एक्टर फिल्मों के साथ साथ गायक भी हैं और वो एलबम के लिए भी लाखों रुपये लेते हैं। आइए देखते हैं भोजपुरी स्टार्स की एक फिल्म की फीस कितनी है।
-
खेसारी लाल यादव- खेसारी लाल यादव एक अभिनेता के साथ गायक भी हैं। साल 2012 में भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से एंट्री की थी। उन्हें अपनी एक फिल्म के लिए कम से कम 40-50 लाख रुपए मिलते हैं।
-
दिनेश लाल यादव (निरहुआ) – सिनेमा जगत में निरहुआ के नाम से मशहूर रवि किशन के बाद बड़ा चेहरा है। दिनेश लाल अपनी एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए लेते हैं।
-
रवि किशन- भोजपुरी फिल्मों में रवि किशन जाना पहचाना चेहरा है। रवि किशन ने ना सिर्फ भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। रवि किशन अपनी एक फिल्म के लिए 20 से 50 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।
-
पवन सिंह- भोजपुरी एक्टर और गायकों ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और वो भोजपुरी फिल्म जगत के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। पवन सिंह एक फिल्म के लिए 30-40 लाख रुपए लेते हैं और वो कई एलबम भी लॉन्च कर चुके हैं।
प्रवेश लाल यादव- सिंगर और एक्टर प्रवेश लाल एक फिल्म के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।