-

Bhavana Somaya, Neetu Singh and Rishi Kapoor : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू सिंह की केमेस्ट्री ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी खूब पसंद की गई। ऋषि कपूर के इस दुनिया से जाने के बाद भी नीतू सिंह अपने पति के साथ बिताएं दिनों, किस्सों और तस्वीरों को अधिकतर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं बताया कि वह ऋषि कपूर पर नजर भी रखती थीं। इतना ही नहीं ऋषि कपूर पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी उन्होंने किसी को दी थी। जी हां, नीतू सिंह की दोस्त ने ये बात ऋषि कपूर की मौत के बाद साझा की थी। नीतू की ये दोस्त ऋषि कपूर की भी दोस्त हुआ करती थीं। (Photo: Social Media)
ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू सिंह की दोस्त और फिल्म जर्नलिस्ट भावना सोमाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से भी शेयर किए थे।(Photo: bhawanasomaaya/Instagram -
फिल्म जर्नलिस्ट भावना सोमाया ने लिखा था कि जब वह एक जर्नलिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू की थीं तो उनकी पहली दोस्त नीतू सिंह ही थीं। वह अक्सर नीतू से मिलने उनके सेट पर भी जाती थीं। (Photo: bhawanasomaaya/Instagram
-
भावना ने बताया था कि नीतू , ऋषि कपूर से बहुत प्यार करती थीं और जब भी नीतू किसी शूटिंग के लिए या किसी और काम से शहर से बाहर होती थीं, तब वह ऋषि कपूर पर नजर रखने की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपती थीं। (Photo: bhawanasomaaya/Instagram
-
भावना ने बताया था कि जासूसी वह इसलिए करती थीं ताकि, वह यह जता सकें कि उनकी गैर-हाजिरी में भी ऋषि पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, ऋषि कपूर इस बात से बहुत चिढ़ते थे।(Photo: bhawanasomaaya/Instagram
-
भावना सोमाया ने बताया था कि जब वह, नीतू और ऋषि बैठते तो उनके पास बात करने के लिए सिनेमा, परफार्मेंस, स्टार सिस्टम से लेकर कई सारे टॉपिक होते थे। ऋषि कपूर के पास अक्सर ही हंसी मजाक के टॉपिक होते थे।(Photo: bhawanasomaaya/Instagram