-
Bhatt Family Education: भट्ट फैमिली का बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम है। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक, इस परिवार के कई सदस्यों ने फिल्मों में अपनी कलाकारी से लोगों के दिल जीते हैं। आइए जानते हैं आखिर कितनी पढ़ी लिखी है भट्ट फैमिली (Mahesh Bhatt Family):
-
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म का निर्देशन किया है। बात महेश भट्ट की एजुकेशन की करें तो उन्होंने सिर्फ इंटर तक की पढ़ाई की है। महेश भट्ट ने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की थी। (Photo: Indian Express)
-
Vikram Bhatt: महेश भट्ट के भाई विक्रम भट्ट भी फिल्म मेकिंग में हैं। विक्रम भट्ट ने मुंबई के नरसी मोंजी स्कूल से बारहवीं तक ही पढ़ाई की है। (Photo: Indian Express)
-
Mukesh Bhatt: महेश और विक्रम भट्ट के भाई मुकेश भट्ट भी बारहवीं तक ही पढ़े हैं। (Photo: Indian Express)
-
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने खुद को कॉलेज में एनरोल किया। लेकिन कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद ही उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर ऑफर हो गई और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। (Photo: Indian Express)
-
Pooja Bhatt: आलिया भट्ट की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने मुंबई के ए एफ पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल से इंटर की पढ़ाई पूरी की और फिर एक्ट्रेस बन गई थीं। (Photo: Indian Express)
-
Rahul Bhatt: राहुल भट्ट ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद अमेरिका का रुख कर लिया था। वहां के एक इंस्टीट्यूट से उन्होंने न्यूट्रिशनिस्ट का कोर्स किया था। (Photo: Rahul Bhatt Instagram)
-
Soni Razdan: महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान लंदन में पली बढ़ी हैं। उन्होंने लंदन से ही स्कूलिंग करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ एक्टिंग में दाखिला ले लिया। एक्टिंग के गुर सीखने के बाद वह भारत चली आईं और यहीं पर बस गईं। (Photo: Indian Express)